टिकट के ज्यादा पैसे दिए फिर भी व्यवस्था ठीक नहीं !
टिकट के ज्यादा पैसे दिए फिर भी व्यवस्था ठीक नहीं….
ताजमहल आई विदेशी महिला पर्यटक ने लगाया आरोप, वीडियो हुआ वायरल
आगरा में ताज देखने आई एक विदेशी महिला ने भारी भीड़ और अव्यवस्था को लेकर सवाल उठाया। इसका एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में महिला ने कहा- इंटरनेशनल पासपोर्ट वालों को महंगी टिकट के बावजूद लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है।
उनके लिए कोई अलग से एंट्री व्यवस्था नहीं है। महिला ने भीड़ और सी.आई.एस.एफ. जांच के कारण अपने साथी के बेहोश होने और पिता की हालत खराब होने का भी जिक्र किया।
उनका कहना है कि ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है, इसलिए यहां आने वाले पर्यटकों के अनुभव और प्रबंधन में सुधार की आवश्यकता है।

विदेशी महिला पर्यटक ने ताज महल मैनेजमेंट पर उठाए सवाल
तेज चेकिंग की सुविधा दी जाए
वीडियो के वायरल होने के बाद विशेषज्ञों और पर्यटकों ने प्रवेश व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि विदेशी पर्यटकों के लिए अलग कतार और तेज चेकिंग की सुविधा दी जाए। इसके साथ ही बेहतर टिकटिंग और भीड़ प्रबंधन से ताजमहल आने वाले सभी पर्यटकों का अनुभव सुधारा जा सकता है।

