पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में ‘भोपाल बंद’ के बीच कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा को को शनिवार को भोपाल में बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों का विरोध करने और बिना अनुमति के बाजार बंद करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। भोपाल के पुलिस अधीक्षक एसपी भूपेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पीसी शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि राजस्थान और मध्य प्रदेश की राज्य कांग्रेस कमेटी और राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की युवा शाखा ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ कई जगह विरोध प्रदर्शन किए।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज आधे दिन के राज्यव्यापी ‘बंद’ का आह्वान किया था और मांग की थी कि सरकार को इस बढ़ोत्तरी को वापस लेना चाहिए। इसी बीच कांग्रेस विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया से बात करते हुए, कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल प्रभाव से पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क को कम करना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की निंदा

शनिवार को ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम ‘अच्छे दिन’ कर देना चाहिए, जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो, क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए ‘महंगे दिन’ ही हैं।”

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए एक कोलाज फोटो ट्वीट किया कैप्शन में लिखा,’मंहगाई का विकास’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *