17 साल की किशोरी से 28 लोगों ने किया रेप

ललितपुर में पिता बना हैवान, 11 साल की उम्र से बेटी को होटलों में भेजकर कराने लगा दुष्कर्म; सपा और बसपा जिलाध्यक्ष पर भी FIR

ललितपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता ही बेटी के लिए हैवान बन गया। उसने छह साल तक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसे रुपयों के लिए होटलों में भी भेजने लगा। विरोध करने पर बोला कि अब तो रोज यही काम करना पड़ेगा।

किशोरी के मुताबिक, उसे डरा-धमकाकर पिता उससे यह सब काम करा रहा था। उसकी खामोशी का फायदा उठाकर रिश्तेदारों ने भी उसके साथ रेप किया। उसे कई बार बेचने का भी प्रयास किया। कई सालों तक दर्द सहने के बाद किशोरी के सब्र का बांध टूट गया। सोमवार को उसने मां के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी के पिता और रिश्तेदार समेत 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कुछ नामचीन नेताओं के नाम भी हैं।

सोमवार को पुलिस ने पीड़ित किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
सोमवार को पुलिस ने पीड़ित किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।

11 साल की थी किशोरी, जब पहली बार हुई दरिंदगी
मामला कोतवाली सदर क्षेत्र का है। यहां रहने वाली किशोरी 11वीं पास कर चुकी है। उसने बताया कि जब वह 6वीं क्लास में पढ़ती थी तो उसके पिता उसे घुमाने के बहाने बाहर ले गए। उन्होंने अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने का दबाव डाला। मना करने पर वे काफी नाराज हुए। अगले दिन नए कपड़े देकर फिर से घुमाने ले गए। बताया कि पिता ने ग्राम महेशपुरा के खेतों में डरा-धमकाकर रेप किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

बेटी को बनाया कमाई का जरिया
किशोरी के मुताबिक, रेप करने के अगले दिन उसका पिता उसे स्टेशन के एक होटल में ले गया। वहां पर एक महिला मिली। जो उसे रूम में ले गई। रूम में एक युवक पहले से मौजूद था। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और पेट में दर्द हो रहा था। वह किसी तरह से घर पहुंची। उसने घर आकर पिता से पूछा कि होटल में क्या हुआ था। जिस पर उसके पिता ने कहा, अब रोज यही काम करना पड़ेगा।

किशोरी की तहरीर पर सपा-बसपा के कई नामचीन नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
किशोरी की तहरीर पर सपा-बसपा के कई नामचीन नेताओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

स्कूल से ले जाकर पिता दूसरों से करवाता था रेप
किशोरी का पिता उसे रोज स्कूल से ले जाता था। इसके बाद होटल में दूसरे युवकों के पास छोड़ देता था। वहां पर उसके साथ रेप किया जाता था। किशोरी के मुताबिक, उसके ताऊ और तीन चाचाओं ने भी घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, उसके चचेरे भाइयों ने भी दरिंदगी की। जब उसने अपनी दीदी से शिकायत की तो उन्होंने भी चुप रहने का कहा।

महिला थाने में शिकायत की, पर नहीं हुई सुनवाई
किशोरी ने बताया कि कुछ दिन पहले वह परेशान होकर अपनी मां के साथ महिला थाने गई। वहां पर उसने शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसकी जानकारी जब उसके पापा को हुई तो उसे और उसकी मम्मी को मारपीट कर घर में बंद कर दिया।

कई बार बेचने का भी प्रयास किया
13 जुलाई को किशोरी अपने चाचा की लड़की की शादी में गई थी। वहां पर सभी ने उसे बेचने का प्रयास किया। इसके बाद कई बार और बेचने का प्रयास किया। जिससे तंग आकर सोमवार को पीड़िता ने मां व भाई के साथ खुद को घर में कैद कर लिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।

जिला अस्पताल में किशोरी को पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है।
जिला अस्पताल में किशोरी को पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है।

एसपी ने दिया न्याय का भरोसा
पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। बाद में एसपी निखिल पाठक पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने न्याय का भरोसा दिलाया। एसपी ने बताया कि 25 नामजद और तीन अज्ञात समेत 28 लोगों पर रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

सपा-बसपा जिलाध्यक्ष भी दुष्कर्म के आरोपी
नाबालिग किशोरी ने सपा के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, उनके चार भाई, नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया, पार्षद महेंद्र सिंघई, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार और उपाध्यक्ष समेत 28 लोगों पर रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने बताया कि षड्यंत्र रचकर झूठा मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि अगर झूठा फंसाया जाता है तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। बताया कि यह पति-पत्नी के बीच लड़ाई का मामला है। वह डीएम-एसपी को जांच की मांग कराने के लिए बुधवार को ज्ञापन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *