UP Assembly Election 2022: सेवता सीट पर कभी चलती थी साइकिल, 2017 में खिला कमल, इस बार जीतने की चुनौती

सेवता विधानसभा सीट पर 2012 में सपा ने विजय हासिल की थी. वहीं 2017 में भाजपा ने यहां परचम लहराया

सीतापुर जिले की नौ विधानसभा सीटों में से एक सेवता (Sevata Assembly) है. 2017 के विधानसभा चुनाव में चली मोदी लहर में भाजपा के ज्ञान तिवारी ने 43659 वोट के बड़े अंतर से बसपा के मो. नसीम को हराकर यहां कब्जा किया. इस चुनाव में सपा तीसरे स्थान पर पहुंच गई थी. वहीं 2012 में बसपा तीसरे स्थान पर थी. इस चुनाव में सपा के महेंद्र सिंह और कांग्रेस के अम्मार रिजवी कांटे की टक्कर हुई थी. कांग्रेस ने सपा को कड़ी टक्कर दी थी. हालांकि मात्र 2447 के मार्जिन से सपा ने चुनाव जीत लिया.

2012 चुनाव में सपा की लहर के बावजूद इस सीट (Sevata Assembly Seat) पर कुल वोटरों का मात्र 28 प्रतिशत वोट ही मिला था. यहां कांग्रेस ने सपा को अच्छी टक्कर देते हुए 26.69 प्रतिशत वोट पाए थे. बसपा ने भी 22 प्रतिशत वोट झटके थे.

सीट का इतिहास

2012 के पहले यह सीट (Sevata Assembly Seat) बेहटा विधानसभा क्षेत्र में आती थी. वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में यहां से सपा के महेन्द्र सिंह को 49510 वोट और कांग्रेस के अम्मार रिजवी को 47063 वोट मिले थे. जबकि बसपा की रंजना बाजपेई को 39208 वोट ही मिले थे. चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में प्रमुख पार्टियों के आलावा अन्य 12 प्रत्याशियों को कुल 40527 वोट प्राप्त हुए थे.

कुल मतदाता (2012) – 263543

कुल मतदाता (2017) – 3,25,000

2017 विधानसभा चुनाव का परिणाम

स्थान  प्रत्याशी               पार्टी       वोट        वोट (%)

1      ज्ञान तिवारी           भाजपा    94697   44.24

2      मो. नसीम             बसपा     51038    23.84

3      शिवकुमार गुप्ता    सपा       43488   20.32

4   रामपाल यादव        लोकदल  13130       6.14

जीत का अंतर– 43659

2012 विधानसभा चुनाव का परिणाम

स्थान  प्रत्याशी            पार्टी      वोट       वोट (%)

1      महेंद्र सिंह             सपा     49510     28.09

2      अम्मार रिजवी    कांग्रेस  47063     26.70

3      रंजना बाजपेई     बसपा   39208     22.24

4      शिव कुमार       जेपीएस   17473       9.92

जीत का अंतर– 2447

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *