अजय माकन बोले, AAP के साथ गठबंधन होता तो जीतते सभी सातों सीटें, लेकिन अब नहीं

नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन चौथी बार इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने माकन ने 2004 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जगमोहन और 2009 के चुनाव में विजय गोयल को हराकर दो बार नई दिल्ली सीट से चुनाव जीता था। वह 2014 में भाजपा की मीनाक्षी लेखी से हार गए थे।

55 वर्षीय माकन ने दावा किया है कि अनुभव के चलते उन्हें बीजेपी की लेखी और आम आदमी पार्टी के बृजेश गोयल पर बढ़त मिल रही है।  माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के बिना दिल्ली में सभी सीटें जीतना कठिन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *