भिंड में पूर्व जनपद अध्यक्ष के पति की पिटाई ……मनरेगा में भ्रष्टाचार की शिकायत की तो सरपंच के परिजन ने कचहरी में हमला किया

भिंड के मेहगांव न्यायालय परिसर में पूर्व जनपद अध्यक्ष के पति की जूतों-डंडों से पिटाई कर दी गई। उन्हें सायना गांव के सरपंच के परिजन ने पीटा। दोनों के बीच मनरेगा में भ्रष्टाचार को लेकर विवाद था। घटना गुरुवार दोपहर की है, जिसका वीडियो शुक्रवार देर रात सामने आया।

पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिभा जादौन के पति भूपत सिंह ने सायना गांव के सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक द्वारा में मनरेगा में फर्जी दस्तावेज तैयार करके मृतकों से मजदूरी करना बताकर लाखों का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था। भूपत सिंह ने RTI से दस्तावेज निकालकर इसकी शिकायत अफसरों से की थी। इससे सरपंच के परिवार वाले बौखला गए और भूपत सिंह की पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली।

मारपीट करते हुए।
मारपीट करते हुए।

भूपत सिंह जादौन ने बताया कि वह न्यायालय परिसर में जब वो एडवोकेट शैलेंद्र सिंह भदौरिया के पास बैठकर शपथ पत्र तैयार करा रहे थे, तभी सूरज उर्फ भोलू और मुकेश उर्फ मुक्के पुत्र देवेंद्र सिंह भदौरिया आ गए। दोनों ही गाली-गलौज करने लगे। दोनों ने डंडे और जूतों से हमला बोलते हुए मारपीट कर दी। दोनों ही जान से मारने की धमकी दी है।

दूसरे पक्ष ने भी कराया केस
भोलू की तरफ से भूपत के परिजन द्वारा मारपीट करने की शिकायत भी पुलिस थाने में की है। पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। इस घटना के बाद एडवोकेट संघ मेहगांव की ओर से पुलिस थाने में शिकायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *