शेलेन्द्र सिंह चौहान नए एसपी भिण्ड ….

  • .मौजूदा एसपी मनोज सिंह का तबादला…
  • देर शाम मंत्रालय से तबादला सूची हुई जारी…

भिण्ड जिले के नए एसपी अब शेलेन्द्र सिंह चौहान होंगे। वे अब मौजूदा असपी मनोज सिंह की जगह कार्यभार सम्हालेंगे। मौजूदा एसपी मनोज सिंह का तबादला मुख्यालय भोपाल किया गया है। आपको बता दें, कि देर शाम गृह मंत्रालय से से पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। इस सूची में भिण्ड के मौजूदा एसपी मनोज सिंह का नाम भी शामिल हैं। विभाग ने उनको सहायक पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय भोपाल बनाया है। इसके साथ ही भोपाल में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक शेलेन्द्र सिंह चौहान को भिण्ड एसपी के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। नई चुनौतियों से रूबरु होंगे शेलेन्द्र सिंह चौहान शेलेन्द्र सिंह चौहान भिण्ड के नवीन एसपी का पदभार सम्हालने के बाद नवीन चुनौतियों से रूबरु होंगे। भिण्ड व मुरैना को क्राइम की द्रष्टि से बड़ा अहम जिला माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *