किराएदारों की जानकारी नहीं देने पर कार्रवाई ….. धार पुलिस ने दो मकान मालिकों के खिलाफ दर्ज किया केस
धार में किराएदारों की जानकारी थाने पर देने को लेकर पिछले दिनों पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया था, जिसमें बैनर, प्रचार वाहन के माध्यम से मकान मालिकों को जागरूक करने का प्रयास किया गया था। साथ ही एक एप्प भी बनाई थी।
प्रदेश में धार सबसे पहला जिला था। जिसने किराएदारों की जानकारी एकत्रित करने के लिए एप्प बनवाई थी। पुलिस के प्रयासों के बावजूद अभी-भी कई लोग जानकारी थाने पर नहीं दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी हैं। प्रतिदिन थाने के बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में मकानों की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं, तथा जिन लोगों ने किरायेदारों के रहने ही जानकारी छुपाई है। उनके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया जा रहा है।
धामनोद टीआई राजकुमार यादव ने बताया कि अभी एक ही मकान में चार से अधिक किराए वाले घरों को शुरुआती तौर पर चिह्नित किया गया है। ऐसे घरों की एक सूची तैयार की गई है। जिसके आधार पर पहले विभाग का डाटा देखा जा रहा हैं, अगर थाने पर सूचना नहीं दी गई है। तो संबंधित मकान मालिक को ही सीधे आरोपी बनाया जा रहा है। पुलिस ने धामनोद के मेन रोड निवासी शिखर चंद्र पिता बुधीचंद्र जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इनके मकान में 8 से अधिक लोग किराए का रूम लेकर रहते हैं। साथ ही दूसरी कार्रवाई कृष्ण चंद्र पिता बालुजी पंवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इनके टीवीएस शोरूम के पीछे बने मकान में रहने वाले किराएदारों की जानकारी भी थाने पर नहीं दी गई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।