indor….. जानिए, मेट्रीमोनियल साइबर फ्रॉड ….. खुद को NRI बताते, महंगे गिफ्ट भेजने का दावा करते हैं; कस्टम के बहाने जमा करा लेते मोटी रकम

मेट्रीमोनियल साइट पर जान-पहचान बढ़ाकर सितंबर 2021 में इंदौर में विधवा से रेप का केस सामने आया था। आरोपी ने शादी करने की बात कहकर रिलेशन बनाए, इसके बाद मुकर गया। महिला की पिटाई कर नासिक भाग गया। दोनों की जान-पहचान मेट्रीमोनियल वेबसाइट jeewansathi.com पर हुई थी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। पर, यह तो वो मामला था, जिसमें विक्टिम ने शिकायत की। ऐसे न जाने कितने मामले होते हैं, जहां विक्टिम पुलिस तक जाती ही नहीं।

लड़कियां ही नहीं, लड़के भी इस साइबर फ्रॉड का शिकार अक्सर हो जाते हैं। साइबर क्रिमिनल्स मेट्रीमोनियल वेबसाइट्स पर फेक प्रोफाइल बनाते हैं। NRI या खुद को ग्रीन कार्ड होल्डर बताते हैं। जैसे ही कोई लड़की या लड़का इनके टच में आता है, उसे बातों में फंसाकर मोबाइल नंबर ले लेते हैं, इसके बाद शुरू होता है साइबर फ्रॉड का खेल। ऐसे भी केस सामने आए हैं, जिनमें मेल ने फीमेल प्रोफाइल बनाकर लड़कों से पैसे ऐंठे हैं। क्या है यह फ्रॉड, कैसे बचें? जानते हैं, साइबर DSP सृष्टि भागर्व से…

  • ऐसे फ्रॉड करने के लिए साइबर क्रिमिनल्स पहले मेट्रीमोनियल साइट्स पर लड़कियों को सर्च करते हैं। फेक प्रोफाइल में खुद को NRI शो करते हैं। लड़की को मैसेज करते हैं। जैसे ही लड़की का रिप्लाई आता है तो फेसबुक या दूसरी सोशल मीडिया पर उनसे चैटिंग शुरू कर देते हैं।
  • साइबर फ्रॉड सोशल मीडिया पर बात कर लड़की की पर्सनल इन्फॉर्मेशन ले लेता है। बड़े-बड़े सपने दिखाता है। कहते है कि शादी करने के लिए जल्द इंडिया आ रहा है। तुम्हारे लिए महंगा गिफ्ट लिया है।
  • अब साइबर फ्रॉड यह कहता है कि वह दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (दूसरा एयरपोर्ट भी हो सकता है) पर आ चुका है। महंगा गिफ्ट होने की वजह से कस्टम वालों ने उसे पकड़ लिया है। वह अपनी बात पुख्ता करने के लिए एक युवती से भी बात कराता है।
  • अब यही युवती खुद को कस्टम ऑफिसर बताकर बात करती है। कहती है कि इस शख्स को महंगे गिफ्ट के साथ पकड़ा है। यह कस्टम की चोरी है और इसको छुड़वाने के लिए हर्जाना लगेगा। नहीं तो इसे जेल भेज देंगे।
  • अब जालसाज करते यह हैं कि लड़की को अपना अकाउंट नंबर देकर मोटी रकम डलवा लेते हैं। इसके बाद आरोपी फोन बंद कर लेते हैं।

लड़की ही नहीं, लड़के भी शिकार
जुलाई 2020 में रायपुर (छत्तीसगढ़) में मेट्रीमोनियल साइट्स के थ्रू फ्रॉड केस सामने आया था। यहां रहने वाले सुरेश से अस्मिता नाम की लड़की ने पहचान की। खुद को विदेश में सरकारी अधिकारी बताया। शादी की बात चली तो उसने मुकेश को कहा कि वह उसके लिए कुछ गिफ्ट्स भेज रही है। एयरपोर्ट से कलेक्टर कर लेना। कस्टम की बात कहकर उसने एक अकाउंट में 9 लाख रुपए डलवा लिए। बाद में सुरेश को अपने साथ हुए फ्रॉड का पता लगा तो क्राइम ब्रांच में शिकायत की।

कैसे बचें
जब भी कभी मेट्रीमोनियल साइट या सोशल मीडिया के जरिए शादी के लिए बातचीत हो तो सबसे पहले उससे आमने-सामने मिलें। वह किसी जगह का एड्रेस दे तो वेरिफाई कर लें। शक हो तो पुलिस को इन्फॉर्म करें। सबसे जरूरी बात कि कभी भी किसी को अपनी पर्सनल डिटेल नहीं दें।

:: खबर से जुड़ी आपकी कोई भी क्वेरी है या कोई जानकारी देना या साझा करना चाहते हैं तो hemant.nagle@dbcorp.in मेल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *