gwalior…. 20 साल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए किया जाएगा सर्वे:अर्बन मोबिलिटी प्लान बनेगा, विभागों से 18 बिंदुओं पर जानकारी मांगी

केंद्र सरकार के हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर मंत्रालय ने ग्वालियर सहित प्रदेश के चार शहरों को अर्बन मोबिलिटी प्लान में शामिल किया है। इसके लिए सर्वे की शुरुआत ग्वालियर से हो रही है। शहर के अर्बन एकीकृत मोबिलिटी प्लान का विजन डॉक्युमेंट ( मास्टर प्लान) तैयार करने के लिए दिल्ली से आई अर्बन मॉस ट्रांजिट कंपनी की टीम ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के सामने 18 बिंदुओं पर प्रजेंटेशन दिया।

टीम ने प्रजेंटेशन के बाद संबंधित विभागों से डाटा मांगा, क्योंकि टीम को जून 2022 तक सर्वे का काम पूरा करके केंद्रीय सरकार को सौंपना है। बैठक मेंनगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल, एसपी अमित सांघी, स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के संयुक्त संचालक वीके शर्मा आदि मौजूद थे।

पहले होगा स्क्रीन लाइन सर्वे

डाटा मिलने के बाद सबसे पहले स्क्रीन लाइन सर्वे करेगी। इसमें सड़क, ट्रेन, नदी आदि स्थानों के ट्रैफिक को देखा जाएगा। शहर में आने वाले बाहरी और शहरी ट्रैफिक, बाहर जाने वाले बाहरी और शहरी ट्रैफिक पर नजर रखी जाएगी। इसके बाद लैंड यूज अर्बन ट्रांसपोर्ट मॉडल तैयार होगा। योजना के मुताबिक शहर में रहने वालों को हर सुविधा नजदीक में ही मिल जाए। इससे वे वाहन उठाकर दूर तक नहीं जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *