अलीगढ़ की 7 विधानसभा में 60 प्रत्याशी आमने-सामने … वैद्य पाए गए 61 पात्र प्रत्याशियों में से सिर्फ एक ने नामांकन लिया वापस, आवंटित हुए चुनाव चिन्ह

अलीगढ़ की 7 विधानसभा सीटों पर 60 प्रत्याशी आमने सामने होंगे। जिले में वैध पाए गए 61 पात्र प्रत्याशियों में से सिर्फ एक ने अपना नाम वापस लिया है, बाकी सब चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए तैयार हैं। इसके बाद सभी को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं और आरओ ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची आयोग को भेज दी है। नाम वापस लेने वालों में सिर्फ अतरौली से निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक यादव हैं, जिन्होंने अपना नाम वापस लेने को आवेदन दिया। इसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। निर्दलीय उम्मीदवार के नाम वापस लेने के बाद अलीगढ़ की सातों विधानसभा सीट से 60 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हैं। भाजपा, बसपा, कांग्रेस, सपा-रालोद गठबंधन, छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलाकर 60 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। नामांकन वापसी के बाद चुनाव में निर्दलीय दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

चुनाव आयोग को भेजी अंतिम सूची …..

नामांकन वापस होने के अंतिम दिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने फाइनल प्रत्याशियों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी है। विधानसभा वार पार्टी और दलों के नाम के साथ ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची आयोग को भेजी गई है। इसके साथ ही प्रत्याशियों की सूची चस्पा करने के साथ ही वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।

विधानसभा वार प्रत्याशी और चुनाव चिन्ह

शहर विधानसभा

1.भाजपा- मुक्ता राजा – कमल का फूल

2.सपा – जफर आलम – साइकिल

3.बसपा – रजिया खान – हाथी

4.कांग्रेस – सलमान इम्तियाज – हाथ का पंजा

5.मौलिक अधिकार पार्टी – रिहानुद्दीन – ऑटो रिक्शा

6.लोक जनशक्ति पार्टी – दिलीप शर्मा – गन्ना किसान

7.राष्ट्रीय सवर्ण दल – रेणुका शर्मा – बांसुरी

8.आम आदमी पार्टी – मोनिका थापर – झाड़ू

9.स्वराज न्याय पार्टी – विनोद कुमार सिंह – कोट

10.स्वतंत्र जनता पार्टी – रामगोपाल – झूला

11.निर्दलीय – पं. केशव प्रसाद – जूता

कोल विधानसभा

1.भाजपा – अनिल पाराशर – कमल का फूल

2.सपा – अज्जू इश्हाक – साइकिल

3.कांग्रेस – विवेक बंसल – हाथ का पंजा

4.बसपा – मो. बिलाल – हाथी

5.आम आदमी पार्टी – मनोज शर्मा – झाड़ू

6.निर्दलीय – शम्स तवरेज खॉ – गुब्बारा

7.निर्दलीय – नईम साहिल – कप प्लेट

8.निर्दलीय – मुन्ना लाल – चारपाई

9.भारतीय सुभाष सेना – साहब सिंह – कैंची

अतरौली विधानसभा

1.भाजपा – संदीप कुमार सिंह – कमल का फूल

2.सपा – वीरेश यादव – साइकिल

3.बसपा – डा. ओमवीर सिंह – हाथी

4.कांग्रेस – धर्मेंद्र सिंह लोधी – हाथ का पंजा

5.लोकदल – बृजेश यादव – गन्ना किसान

6.बहुजन मुक्ति पार्टी – कैलाश वर्मा

7.निर्दलीय – मंजू रानी – ऑटो रिक्शा

8.आम आदमी पार्टी – खेम सिंह

9.निर्दलीय – सलीम खां – चूड़ियां

10.निर्दलीय – राहुल सिंह – गुब्बारा

11.निर्दलीय – अखिलेश देवी – एसी

इगलास विधानसभा

1.भाजपा – राजकुमार सहयोगी – कमल का फूल

2.बसपा – सुशील कुमार – हाथी

3.रालोद – वीरपाल दिवाकर – हैंडपंप

4.कांग्रेस – प्रीति धनगर – हाथ का पंजा

5.लोकदल – कुंवरपाल – गन्ना किसान

छर्रा विधानसभा

1.भाजपा – रवेंद्र पाल सिंह – कमल का फूल

2.सपा – लक्ष्मीधनगर – साइकिल

3.बसपा – तिलकराज यादव – हाथी

4.कांग्रेस – अखिलेश शर्मा – हाथ का पंजा

5.आम आदमी पार्टी – सुशील कुमार – झाड़ू

6.जन अधिकार पार्टी – यादकरन कुशवाह – डोली

7. निर्दलीय – जसवीर – हैलीकॉप्टर

8.निर्दलीय – अक्षय कुमार – करनी

9.भारतीय सुभाष सेना – राजेश कुमार शर्मा – कैंची

10.निर्दलीय, सतीश लोधी – बल्ला

बरौली विधानसभा

1.भाजपा – ठा. जयवीर सिंह – कमल का फूल

2.कांग्रेस – गौरांग देव चौहान – हाथ का पंजा

3.बसपा – नरेन्द्र कुमार शर्मा – हाथी

4.राष्ट्रीय लोक दल – प्रमोद गौड़ – हैंडपंप

5.एआईएमआईएम – साकिर अली – पतंग

6.आम आदमी पार्टी – सुनीता शर्मा – झाड़ू

7.निर्दलीय – देवेंद्र कुमार वर्मा – फुटबॉल

खैर विधानसभा

1.भाजपा – अनूप प्रधान – कमल का फूल

2.बहुजन समाज पार्टी – चारूकैन – हाथी

3.राष्ट्रीय लोक दल – भगवती प्रसाद – हैंडपंप

4.कांग्रेस – मोनिका सूर्यवंशी – हाथ का पंजा

5.आम आदमी पार्टी – मोहनेश प्रताप सिंह – झाड़ू

6.निर्दलीय – मूलचन्द – गैस सिलेंडर

7.निर्दलीय – जगदीश प्रसाद – ट्रक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *