IPL का मनी गेम … शाहरुख-जूही के 543 करोड़ रुपए लगे हैं; रिलायंस- GMR-JSW-डाबर भी बड़े इन्वेस्टर

आज से IPL मेगा ऑक्शन का आगाज हो रहा है। आखिरी बार मेगा ऑक्शन का आयोजन 2018 में हुआ था। उस समय 8 टीमों ने ऑक्शन में हिस्सा लिया था। इस बार 10 टीमें ऑक्शन का हिस्सा होंगी। वहीं, 590 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे। बेंगलुरु में होने वाली इस ऑक्शन में 217 खिलाड़ी चुने जाएंगे। ऑक्शन में सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

इस सीजन का IPL 27 मार्च से शुरू हो रहा हे। पहले ही 33 खिलाड़ी 343.7 करोड़ रुपये में टीमें पहले ही रीटेन कर चुकी हैं। नीलामी का कुल बजट 900 करोड़ रुपए है। इसलिए, बेंगलुरु में दोपहर 12 बजे शुरू हो रहे ऑक्शन में 10 टीमों के पास 556.3 करोड़ का पर्स बचा है।

राशि करोड़ में है।

ये इस पूरे खेल के मनी प्लेयर
चेन्नई सुपर किंग्स 611
चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड मालिक है। इसमें नॉन प्रमोटर शेयरहोल्डर्स (54.6%) हिस्सा है। जबकि इंडिया सीमेंट्स शेयरहोल्डर्स ट्रस्ट (30.1%), श्री शारदा लॉजिस्टिक्स (6.9%), LIC (6.%) और राधाकिशन दमानी (2.4%) की हिस्सेदारी है।

दिल्ली कैपिटल्स 370
GMR ग्रुप और JSW ग्रुप 50%-50% की हिस्सेदारी है। गांधी मल्लिकार्जन राव (GMR); सज्जन जिंदल (JSW) इसके मालिक हैं।

राजस्थान रॉयल्स 249
मनोज बडाले (65%) सबसे बड़े हिस्सेदार हैं। लचलान मर्डोक (13%) और रेड बर्ड कैपिटल पार्टनर (15%) की हिस्सेदारी है।

कोलकाता नाइटराइडर्स 543

शाहरुख खान, गौरी खान (रेड चिलीज एंटरटेनमेंट); जूही चावला और उनके पति जय (मेहता ग्रुप) इस टीम के मालिक हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रा.लि. (55%) और मेहता ग्रुप (45%) का पार्टनर हैं।

पंजाब किंग्स 318
इस टीम के चार मालिक हैं। डाबर-46%, वाडिया ग्रुप -23%, प्रिटी जिंटा-23%, एपीजे सुरेंद्र ग्रुप-8% का हिस्सेदारी है।
मुंबई इंडियंस 761
रिलायंस इंडस्ट्रीज (100%) मुकेश अंबानी-नीता अंबानी इस टीम की मालिक हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 536
यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (100%),यूनाइटेड स्पिरिट्स ब्रिटिश कंपनी डियाजियो ग्रुप की सब्सिडियरी है।
सनराइजर्स हैदराबाद 442
डेक्कन क्रॉनिकल्स (2008-2012), सन टीवी नेटवर्क (अब तक), कलानिधि मारन (सन टीवी नेटवर्क) की इस टीम में हिस्सेदारी है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स
RPSG ग्रुप। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी संजीव गोयनका की है। यह टीम पहली बार ऑक्शन में हिस्सा ले रही है।
गुजरात टाइटंस
CVC कैपिटल पार्टनर्स, प्राइवेट इक्विटी फर्म इसके मालिक हैं। यह टीम पहली बार ऑक्शन में हिस्सा ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *