भिंड में श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी कार, बच्चा समेत पांच को लिया अपनी चपेट में

तेज रफ्तार स्कार्पियों ने श्रद्धालुओं को कुचला …..

भिंड में एक तेज रफ्तार स्कार्पियों कार ने पांच श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इसमें दो श्रद्धालुओं के हालत गंभीर है। यह घटना दोपहर करीब सवा तीन बजे की है। घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने कार पर पथराव कर दिया। हालांकि मौके पर से कार सवार भागने में सफल रहे है। महाशिवरात्रि पर्व पर गौरी सरोवर के किनारे शिव मंदिरों की श्रृंखला है। यहां महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ होने की वजह से बेरीगेट्स लगाए गए थे। दोपहर करीब सवा तीन बजे एक स्कार्पियों तेज रफ्तार से आई और बेरीगेट्स तोड़ते हुए भीड़ में जा पहुंची। इस कार में तीन युवक सवार थे। तेज रफ्तार कार ने पांच श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में लिया। इसमें एक परिवार के एक महिला एक बच्ची समेत तीन लोग है। जबकि इस हादसे में एक कांवरिया समेत एक अन्य युवक घायल हुआ है। खबर लिखे जाने तक घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके से कार सवार भाग निकले। हादसे के बाद मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया है। हादसे के बाद आक्रोशित जन समूह ने कार पर पथराव कर तोड़फोड़ भी की है। इस हादसे में नबादा बाग में रहने वाले नंद किशोर शर्मा, सीता नगर में रहने वाली उर्मिला देवी, दुर्गा नगर में कौशल किशोर उनका बेटा चार साल का योग और बीटीआई नगर में रहने वाले कृष्णा गंभीर रूप से घायल हुए है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी केदार सिंह का कहना है कि कार चालक श्रीकांत शर्मा निवासी दबोहा पुलिया को पकड़ लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *