Bhind … कांग्रेस ने सिविल सर्जन को ज्ञापन दिया गया …. अस्पताल की ओपीडी में नहीं बैठते डॉक्टर, बिना इलाज लौट रहे मरीज

नगर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन डॉ. अनिल गोयल को ज्ञापन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी मौजूद रहे।

ज्ञापन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. अनिल गोयल को बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर निर्धारित समय पर नहीं बैठते हैं। ऐसी स्थिति में कई बार तो मरीज डॉक्टर का इंतजार करते-करते बिना इलाज के की घर वापस लौट जाता है। ओपीडी में डॉक्टरों के बैठने का समय सुनिश्चित किया जाए।

अस्पताल में कोरोना काल से आंखों के ऑपरेशन बंद हैं। जिन्हें तुरंत प्रारंभ कराया जाए। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग जर्जर हो रही है, बारिश के सीजन में अस्पताल के वार्डों में छत से पानी टपकता रहता है। इसकी मरम्मत कराई जाए। एसएनसीयू एवं मेटरनिटी वार्ड में पदस्थ डॉक्टर तय समय पर ड्यूटी पर नहीं आती हैं। इनका समय पर ड्यूटी पर आना सुनिश्चित किया जाए। हमारी मांगे अगर जल्द पूरी नहीं होती हैं तो नगर कांग्रेस द्वारा जिला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ धरना दिया जाएगा।

इस मौके पर रेखा भदौरिया, दर्शन सिंह, तोमर, हिम्मत सिंह हरिऔध, राहुल सिंह कुशवाह, अनीश कुरैशी, कुलदीप भारद्वाज, नीरज त्रिपाठी, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, कमलेश जाटव, मोहर सिंह जाटव, धीरेंद्र भदौरिया, रामजी लाल शाक्य, विनोद जाटव, बलराम जाटव, राजू लोधी, नीलम भदौरिया, बृजेश जैन, मनोज जैन, अरविंद सोनी, अमित शिवहरे, सुमित बघेल , नीरज पाठक, आयुष मिश्रा, दुष्यंत सिंघई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *