प्रयागराज में 8 सीटों पर भाजपा का कब्जा …. जिले की 12 में से 4 पर सपा ने दर्ज की जीत, शहर की तीनों सीटों पर BJP का कब्जा

प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों में से 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमाया है। प्रयागराज की 4 विधानसभा सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की है, जबकि बसपा और कांग्रेस का जनपद में खाता भी नहीं खुला। शहर की तीनों विधानसभा सीटों पर भजपा ने जीत दर्ज की है। कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल गुप्ता नंदी शहर दक्षिणी से व कैबिनेट मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह शहर पश्चिमी से चुनाव जीत गए हैं। विधायक नीलम करवरिया मेजा से सपा के संदीप पेटेल से चुनाव हार गई हैं। ,

वहीं कोरांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजमणि कोल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 10,000 से अधिक मतों से सपा प्रत्याशी को हराया है।

उधर शहर उत्तरी से भाजपा प्रत्याशी हर्षवर्धन वाजपेयी ने शुरू से निर्णायक बढ़त बनाए रखी और 50 हजार वोटों से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने सपा उम्मीदवार संदीप यादव को करारी शिकस्त दी। कांग्रेस के कद्दावर नेता अनुग्रह नारायण सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

अनुग्रह इस सीट पर चार बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि हर्षवर्धन वाजपेयी की जीत की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। उधर, मेजा से सपा प्रत्याशी संदीप सिंह ने बाजी मार ली है। यहां भाजपा की वर्तमान विधायक नीलम करवरिया 3 हजार के लगभग मतों से चुनाव हार गई हैं। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शहर दक्षिणी से और सिद्धार्थनाथ सिंह शहर पश्चिम से चुनाव जीतने की कगार पर हैं।

दोपहर 4 बजे खत्म हुई मतगणना के बाद कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सपा प्रत्याशी रईश चंद्र शुक्ला पर 26 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। शहर पश्चिमी प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी सपा की ऋचा सिंह को 35 हजार वोटों से पीछे छोड़ दिया है।

प्रयागराज की 12 सीटों का रुझान

सीटें BJP SP BSP कांग्रेस
फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या

87058

अंसार अहमद 70723 ओम प्रकाश

25424

दुर्गेश पांडेय

2285

सोरांव जमुना प्रसाद निषाद 59688 गीता पासी

58321

आनंद भारती

18369

मनोज कुमार पासी

1365

फूलपुर प्रवीण पटेल
84329
मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी

81919

राम तौलन यादव

28013

सिद्धनाथ मौर्या

1348

प्रतापपुर डॉ. राकेशधर त्रिपाठी

58637

विजमा यादव 64963 . घन्श्याम पांडेय

25681

संजय तिवारी

2040

हंडिया प्रशांत कुमार सिंह

80026

हाकिम लाल बिंद

83348

नरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना त्रिपाठी

33672

रीना

1428

मेजा नीलम करवरिया

67184

संदीप सिंह

69477

सर्वेश चंद्र तिवारी

21390

शालिनी द्विवेदी
1414
करछना पीयूष रंजन निषाद

89337

उज्ज्वल रमण सिंह 79753 अरविंद कुमार शुक्ला

21778

रिंकी पटेल

4330

पश्चिमी सिद्धार्थ नाथ सिंह

117716

ऋचा सिंह

88181

गुलाम कादिर

7541

तसलीमुद्दीन

2278

उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी 41158 संदीप यादव 20197 संजय गोस्वामी

4884

अनुग्रह नारायण सिंह

10869

दक्षिणी नंद गोपाल गुप्ता नंदी

97487

रईश चंद्र शुक्ला 71070 देवेंद्र मिश्रा नगरहा

4141

अल्पना निषाद

2091

बारा वाचस्पति 84884 अजय

71868

डॉ. अजय कुमार

40517

मंजू संत

3307

कोरांव राजमणि

84418

रामदेव निडर 59697 राजबली जैसल

26307

रामकृपाल

21450

तस्वीरों में देखें प्रयागराज में मतगणना का जश्न

मतगणना स्थल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा है। भाजपाई अलग-अलग ढंग से अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
मतगणना स्थल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा है। भाजपाई अलग-अलग ढंग से अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
प्रयागराज में जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रयागराज में जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।
भाजपा कार्यालय पर इस समय जश्न का माहौल है।
भाजपा कार्यालय पर इस समय जश्न का माहौल है।
प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों के लिए मुंडेरा मंडी परिसर में मतगणना जारी है।
प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों के लिए मुंडेरा मंडी परिसर में मतगणना जारी है।

फाफामऊ में भी भाजपा उम्मीदवार गुरु प्रसाद मौर्य करीब 12 हजार वोटों से आगे

फाफामऊ में भी भाजपा उम्मीदवार गुरु प्रसाद मौर्य करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। सोरांव में भाजपा उम्मीदवार जमुना प्रसाद निषाद और सपा की गीता पासी में कांटे की टक्कर चल रही है। जमुना प्रसाद एक हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। फूलपुर में भाजपा के प्रवीण पटेल सपा के मोहम्मद मुजतबा सिद्दीेकी से 3 हजार वोटों से पीछे हैं। कई सीटों पर सपा और भाजपा में सीधी और करीबी टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस और बसपा किसी भी सीट पर अपना खाता खोलती नहीं दिख रही है।

मतगणना की वजह से शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति है।
मतगणना की वजह से शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति है।

,मेजा, फाफामऊ, करछना समेत इन सीटों पर भाजपा ने बनाई बढ़त

भाजपा फाफामऊ, करछना, इलाहाबाद शहर पश्चिम, शहर दक्षिण, मेजा, शहर उत्तरी, फाफामऊ, फूलपुर , करछना, बारा में बढ़त बनाए हुए है। प्रतापपुर, हंडिया में सपा आगे चल रही है। अभी तक सोरांव विधानसभा सीट पर पीछे चल रही भाजपा ने सपा पर बढ़त बना ली है। यहां सपा की गीता पासी से भाजपा के जमुना प्रसाद लगभग एक हजार वोटों से आ्गे निकल गए हैं।

इस तरह देखा जाए तो बीजेपी ने 2017 विधानसभा चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखा है। अभी तक भाजपा 10 तो सपा दो सीटों पर आगे चल रही है।

प्रयागराज की 12 सीटों से 169 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। इस बार सभी 12 सीटों के लिए कुल 46,27,545 में से 24,91,208 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रयागराज जिले में पांचवें चरण में वोटिंग हुई थी। जिले की 12 विधानसभा सीटों पर 53.77% मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *