काशी की सभी 8 सीटों पर BJP+ का क्लीन स्वीप:विश्वनाथ मंदिर सीट पर भाजपा जीती, BJP 10 हजार वोटों से जीती; अजय राय हारे

वाराणसी की सभी आठ विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत हुई है। कांटे की टक्कर के बाद शहर दक्षिणी से मंत्री नीलकंठ तिवारी 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज किए। उन्होंने सपा के कामेश्वर उर्फ किशन दीक्षित को हराया है। वहीं, शहर उत्तरी से रवींद्र जायसवाल, कैंट से सौरभ श्रीवास्तव, शिवपुर से अनिल राजभर, पिंडरा से डॉ. अवधेश सिंह, सेवापुरी से नीलरतन सिंह पटेल, अजगरा से त्रिभुवन राम और रोहनिया से भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुनील पटेल (अपना दल-एस) जीते हैं।

वाराणसी की 8 सीटों पर इन्हें मिली जीत

सीटें BJP SP BSP कांग्रेस अन्य
अजगरा त्रिभुवन राम (जीते) रघुनाथ चौधरी हेमा देवी सुनील सोनकर-सुभासपा
पिंडरा डॉ. अवधेश सिंह (जीते) बाबूलाल अजय राय राजेश कुमार सिंह – अपना दल (क)
शिवपुर अनिल राजभर (जीते) रवि मौर्य गिरीश पांडेय डॉ. अरविंद राजभर- सुभासपा
रोहनिया अरुण सिंह पटेल राजेश्वर सिंह पटेल डॉ. सुनील पटेल BJP+ (जीते)
वाराणसी उत्तरी रवींद्र जायसवाल (जीते) असफाक श्याम प्रकाश गुलराना तबस्सुम डॉ. आशीष कुमार जायसवाल-AAP
वाराणसी दक्षिणी डॉ. नीलकंठ तिवारी (जीते) कामेश्वर उर्फ किशन दीक्षित दिनेश कसौधन मुदिता कपूर अजीत सिंह-AAP
वाराणसी कैंटोनमेंट सौरभ श्रीवास्तव (जीते) पूजा यादव कौशिक कुमार पांडेय डॉ. राजेश कुमार मिश्र राकेश पांडेय-AAP
सेवापुरी नील रतन सिंह पटेल (जीते) सुरेंद्र सिंह पटेल अरविंद कुमार त्रिपाठी अंजू आनंद सिंह कैलाश पटेल-AAP

 

नई सड़क इलाके में शुरुआती रुझान को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था।
नई सड़क इलाके में शुरुआती रुझान को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

फेसबुक लाइव पर एक्टिव हुई पुलिस

मतगणना के आखिरी दौर में शहर दक्षिणी विधानसभा के सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित ने फेसबुक लाइव कर काउंटिंग में जानबूझकर हराने की बात शेयर की। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से मतगणना स्थल पर पहुंचने की अपील की। इसकी जानकारी पाकर वाराणसी में पुलिस एक्टिव हो गई। बवाल की आशंका को देखते हुए पहड़िया मंडी में फोर्स बढ़ा दी गई। डीएम कौशल राज शर्मा और पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने अपील की कि कोई अफवाह न फैलाए और कोई भी किसी के उकसावे में ना आए। शांति और कानून व्यवस्था में बाधक बनने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

कचहरी में वकीलों ने भाजपा की जीत पर मनाया जश्न।
कचहरी में वकीलों ने भाजपा की जीत पर मनाया जश्न।

मतगणना शुरू होते ही हंगामा

मतगणना शुरू होते ही वाराणसी में सुभासपा के पोलिंग एजेंट ने हंगामा कर दिया था। ईवीएम पर एजेंट न रखने का आरोप लगाया। मतगणना स्थल पर काफी देर तक नारेबाजी हुई। वोटिंग रोकने की धमकी दी गई। सुभासपा के पोलिंग एजेंट ने सुरक्षाकर्मियों से गाली-गलौज भी की। पुलिस कर्मियों ने समझा कर मामला शांत कराया।

वाराणसी में मतगणना शुरू होते ही हंगामा हुआ था।
वाराणसी में मतगणना शुरू होते ही हंगामा हुआ था।

बता दें कि वाराणसी में प्रदेश सरकार के 3 मंत्रियों सहित 70 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सुबह 8 बजे से पहड़िया मंडी में जिले की 8 विधानसभा के 3371 बूथों के 18 लाख 66 हजार 338 मतों की गणना शुरू हुई। विधानसभा चुनाव के रुझान 9 बजे से आने शुरू हुए। मतगणना को देखते हुए पहड़िया मंडी में पुलिस, PAC और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स का त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया था।

नई सड़क में बीजेपी कार्यकर्ताओं के जश्न की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से जश्न न मनाने की अपील की।
नई सड़क में बीजेपी कार्यकर्ताओं के जश्न की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से जश्न न मनाने की अपील की।

सबसे पहले दक्षिणी का परिणाम आने की थी उम्मीद

वाराणसी की आठों विधानसभा में सबसे पहले शहर दक्षिणी का परिणाम घोषित होने की संभावना जताई गई थी। शहर दक्षिणी विधानसभा में सबसे कम 345 बूथ हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इस विधानसभा में भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। वहीं, सबसे आखिरी में कैंटोनमेंट और रोहनिया विधानसभा का चुनाव परिणाम घोषित होना था। इन दोनों विधानसभा में क्रमश: 458 और 461 बूथों पर मतदान हुआ था। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल पर ईवीएम के मतों की गणना हुई।

ढोल-नगाडे की थाप के बीच काशी में वकीलों ने जश्न मनाया।
ढोल-नगाडे की थाप के बीच काशी में वकीलों ने जश्न मनाया।

2 टेबल पर पोस्टल बैलेट की गणना हुई। एक टेबल पर इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ETPBS) की स्कैनिंग हूई और एक अन्य टेबल रिटर्निंग ऑफिसर की थी। इस तरह से प्रत्येक विधानसभा में 18 टेबल लगाए गए थे।

पहड़िया मंडी में मतगणना स्थल पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रही। सुबह काउंटिंग शुरू होते ही यहां हंगामा हुआ था।
पहड़िया मंडी में मतगणना स्थल पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रही। सुबह काउंटिंग शुरू होते ही यहां हंगामा हुआ था।

आठों विधानसभा के प्रत्याशी

  • पिंडरा विधानसभा – कांग्रेस से अजय राय, भाजपा से डॉ. अवधेश सिंह, बसपा से बाबूलाल, आम आदमी पार्टी से अमर पटेल, अपना दल (कमेरावादी) से राजेश कुमार सिंह और निर्दल श्रीप्रकाश मिश्र।
  • अजगरा (सु.) विधानसभा – भाजपा से त्रिभुवन राम, बसपा से रघुनाथ चौधरी, कांग्रेस से हेमा देवी, सर्वजन सनातन पार्टी से बागेश्वर, बनवासी राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी से राजपति, बहुजन मुक्ति पार्टी से विद्या देवी, आम आदमी पार्टी से सत्य प्रकाश राम, जन अधिकार पार्टी से सीताराम, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से सुनील सोनकर, निर्दल डॉ. अनूप श्रमिक और निर्दल विद्या प्रकाश।
  • शिवपुर विधानसभा – भाजपा से अनिल राजभर, कांग्रेस से गिरीश पांडेय उर्फ गुड्‌डू, बसपा से रवि मौर्य, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से डॉ. अरविंद राजभर, आम जनता पार्टी (इंडिया) से ऊषा और जन अधिकार पार्टी से मनोज कुमार मौर्य।
  • रोहनिया विधानसभा – बसपा से अरुण सिंह पटेल, कांग्रेस से राजेश्वर सिंह पटेल, अपना दल (कमेरावादी) से अभय पटेल, अपना भारतीय सनातन पार्टी से अमित पुरी, बहुजन मुक्ति पार्टी से उर्मिला देवी, आम आदमी पार्टी से पल्लवी वर्मा, अपना दल (सोनेलाल) से डॉ. सुनील पटेल, जनता दल (यूनाइटेड) से सुनील कश्यप, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से संजीव और निर्दल राजन कुमार सिंह।
  • वाराणसी उत्तरी विधानसभा – सपा से अशफाक अहमद डब्लू, कांग्रेस से गुलराना तबस्सुम, भाजपा से रवींद्र जायसवाल, बसपा से श्याम प्रकाश, आम आदमी पार्टी से डॉ. आशीष कुमार जायसवाल, एआईएमआईएम से हरीश मिश्रा और निर्दल आसिफ इकबाल।
  • वाराणसी दक्षिणी विधानसभा – सपा से कामेश्वर उर्फ किशन दीक्षित, बसपा से दिनेश कसौधन, भाजपा से डॉ. नीलकंठ तिवारी, कांग्रेस से मुदिता कपूर, आम आदमी पार्टी से अजीत सिंह, लोक जनशक्ति (रामविलास) से अर्पण पाठक, एआईएमआईएम से परवेज कादिर खान, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से वीरेंद्र कुमार गुप्ता, राइट टू रिकॉल पार्टी से शिव प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी से सुभाष चंद्र चौरसिया और निर्दल रियाजुद्दीन।
  • वाराणसी कैंटोनमेंट विधानसभा – बसपा से कौशिक कुमार पांडेय, सपा से पूजा यादव, कांग्रेस से डॉ. राजेश कुमार मिश्र, भाजपा से सौरभ श्रीवास्तव, आम आदमी पार्टी से राकेश पांडेय, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी से शेख अंबर, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्रीकांत आर्या, जन अधिकार पार्टी से संतोष कुमार मौर्य और निर्दल शाहिद चौधरी।
  • सेवापुरी विधानसभा – बसपा से अरविंद कुमार त्रिपाठी, कांग्रेस से अंजू आनंद सिंह, भाजपा से नील रतन सिंह पटेल उर्फ नीलू, सपा से सुरेंद्र सिंह पटेल, आम आदमी पार्टी से कैलाश पटेल, लोकबंधु पार्टी से गुरु प्रसाद सिंह, इंसाफवादी पार्टी से जयप्रकाश, जन अधिकार पार्टी से सुरेंद्र, मौलिक अधिकार पार्टी से संतोष और निर्दल मनोज कुमार चौबे।

2017 में आठों सीट पर मिली थी जीत

वर्ष 2017 में भी जिले की आठों विधानसभा में भाजपा गठबंधन ने क्लीन स्वीप किया था। मोदी लहर में हुए चुनाव में विपक्षी राजनीतिक दल वाराणसी की किसी विधानसभा में खाता भी नहीं खोल पाए थे। जिले में 2017 के विधानसभा चुनाव में 62.02% मतदान हुआ था और इस बार 60.59% मतदान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *