ग्वालियर .. 10 बेरीकेडस से ट्रैफिक कंट्रोल का दूसरा प्रयोग, चौराहा फिर भी जाम

पुलिस नहीं तलाश पाई यातायात सुधारने का तरीका
जाम रोकने के एक्सपेरीमेंट बन रहे जाम का कारण
हर दिन पुलिस के नए प्रयोग पब्लिक हो रही परेशान

ग्वालियर । मोतीमहल और एसकेबी तिराहे पर जाम से निजात का कारगर तरीका पुलिस नहीं तलाश पाई है। बुधवार को पहले प्रयोग असफल होने पर दूसरे दिन यातयात पुलिस ने एसकेबी तिराहे पर फोकस किया। यहां 10 बेरीकेडस रखकर बंसत विहार से आने और जाने वाले ट्रैफिक का आमना, सामना तो रोका गया। लेकिन इस मशक्कत के बावजूद जाम से निजात नहीं मिली। शाम होने पर इस रूट पर वाहनों का प्रेशर बढ़ा तो जाम लग गया। यहां गुजरने वाले परेशान होते रहे।
reason for the jam is becoming the experiment to stop the jam

10 बेरीकेडस से ट्रैफिक कंट्रोल का दूसरा प्रयोग, चौराहा फिर भी जाम
सिंधिया कन्या विद्यालय से मोती महल तिराहे तक जाम नहीं लगे, यातायात पुलिस इसका तरीका तलाशने में जुटी है। गुरूवार को इसके लिए सेंकेड फेज का प्रयोग किया गया। दरअसल पुलिस की थ्योरी है एसकेवी तिराहे पर बंसत विहार से आकर नए और पुराने ओवर ब्रिज की तरफ मुडने और इसी रूट से आकर बंसत विहार जाने वाला यातायात सामने होता है। उसकी वजह से यहां जाम लगता है। तिराहे पर दोनों तरफ के यातयात का सामना रोका जाए तो जाम खत्म होगा।
प्रमोटेड कंटेंट
तिराहे पर लगवाए 10 बेरीकेडस
गुरूवार दोपहर को यातायात पुलिस अधिकारी एसकेवी तिराहे पर पहुंचे। दोनों तरफ के ट्रैफिक का सामना रोकने के लिए तिराहे से बसंत विहार गेट तक बीच सडक़ पर 10 डिवाइडर रखवाए। इससे नए और पुराने आरओवी और बंसत विहार से आकर एसकेवी की तरफ मुडने वाले वाहनों का सामना तो बंद हो गया। लेकिन थोडी दूरी पर मोती महल तिराहे पर वाहनों का दवाब बढ़ गया। बुधवार की तरह दोपहर से शाम तक तो स्थिति ठीक रही। लेकिन शाम ढ़लने पर मोतीमहल तिराहा जाम हो गया।
यह किया गया प्रयोग
एसकेवी तिराहे पर बेरीकेडस रखने से दोनों तरफ के वाहनों के आने जाने का रास्ता तो अलग किया गया। बीच में बेरीकेडस होने की वजह से नए और पुराने ओवर ब्रिज से आकर बंसत विहार से जाने वाला यातायात तो एसकेवी तिराहे बंसत विहार, एजी ऑफिस पुल की तरफ जा सकेगा। लेकिन बंसत विहार से आकर पडाव या नए ओवर ब्रिज जाने वाले वाहनों एसकेवी तिराहे से नहीं मुड सकेंगे उन्हें विक्टोरिया मार्केट तिराहे तक का चक्कर लगाकर आना पड़ेगा। यह वाहन मोती महल तिराहे से नहीं घूमें इसलिए यातायात पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
यहां गड़बड़ाया प्रयोग
बंसत विहार से आने वाले ट्रैफिक विक्टोरिया मार्केट तिराहे से जाकर टर्न ले रहा है। इस प्रयोग में मोतीमहल तिराहे पर मोती महल, फूलबाग और बंसत विहार से आने वाले वाहनों का सामना हो रहा है। इसलिए जाम की स्थिति बन रही है।
बुधवार को पहले दिन प्रयोग में नए ओवर ब्रिज से विक्टोरिया मार्केट तिराहे तक बेरीकेडस लगाए थे। दूसरे दिन बेरीकेडस की गिनती तो घटा दी उनकी जगह पुलिसकर्मी खड़े कर वाहनों का मोती महल तिराहे से टर्न होना रोका गया। इसलिए हालात वही रहे।
ट्रैफिक इंजीनियरिंग के जानकारों ने एसकेबी तिराहे पर यातायात सिग्नल की जरूरत बताई है। यातयात पुलिस ने स्मार्ट सिटी से सिग्नल मांगा है लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं है।
इनका कहना है
एसकेवी और मोतीमहल तिराहे पर जाम से निजात के लिए बेरीकेडिंग का प्रयोग किया है। इसकी वजह से जाम के हालात होते हैं तो उसमें भी सुधार किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को ट्रैफिक इंजीनियरिंग के जानकार के साथ दोनों प्वाइंट पर जाकर फिर जायजा लिया जाएगा।
अभिनव चौकसे एएसपी यातायात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *