bhind .. BJP प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- लहार का विकास नहीं हुआ, पूर्व मंत्री ने कहा- लहार से चुनाव लड़ें, स्वागत है

कांग्रेस और BJP नेताओं के बीच वाक्य युद्ध …

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और मेहगांव के पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी और लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह के बीच वाक्य युद्ध छिड़ गया है। दो दिन पहले प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा था कि लहार में कोई विकास कार्य ऐसा नहीं हुआ जिसे प्रदेश स्तर पर बताया जा सके। इस प्रश्न का जवाब लहार विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने दिया है। उन्होंने कहा कि मुकेश सिंह लहार से चुनाव लड़ें। स्वागत है। दोनों नेताओं की बयानवाजी से लहार की राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे है।

BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां

प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर लहार के सर्किट हाउस में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार के दो साल की उपलब्धियां गिनाई थी। स्थानीय पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में चौधरी मुकेश सिंह ने कहा था कि लंबे समय से लहार क्षेत्र में कांग्रेस को जनता चुनती आ रही है। इतने साल से कांग्रेस पार्टी के विधायक लहार में है। लहार क्षेत्र की जनता के साथ छलावा हुआ है। लहार में ऐसा कोई विकास कार्य नहीं हुआ जिसकी उपलब्धी प्रदेश स्तर पर गिनाई जा सके।

पूर्व मंत्री ने किया पलटवार

इस बयान पर पूर्व मंत्री व लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंद्रह साल से बीजेपी की सत्ता है। वे, लहार क्षेत्र का विकास कराए। उन्होंने यह भी कहा कि मेहगांव में चौधरी मुकेश सिंह विधायक रहे है वे वहां का विकास भी देखें। इस दौरान कटाक्ष करते हुए पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि मुकेश सिंह लहार से चुनाव लड़े। विकास कराएं। स्वागत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *