भिंड में हर्ष फायर में एक घायल … पुलिस के पहुंचने से पहले घायल को ग्वालियर ले गए, 12 घंटे बाद आरोपी की तलाश अधूरी

भिंड के देहात थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में हर्ष फायर में एक युवक घायल हो गया। घायल को सीधे मैरिज गार्डन से ग्वालियर ले जाया गया। जब यह जानकारी पुलिस को लगी। पुलिस को मौके पर पहुंचने के बाद कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस 12 घंटे बीत जाने के बाद जांच में उलझी हुई है।

 

जानकारी के मुताबिक अटेर के कीरतपुरा के पास एक मैरिज गार्डन में शादी समारोह हो रहा था। यहां जमकर हर्ष फायरिंग की घटना हुई। इसी दौरान भारौली का रहने वाला युवक सौरभ राजावत नामक युवक गोली लगने के बाद घायल हो गया। घायल को चिकित्सक को दिखाया गया। इसके बाद सीधे ग्वालियर भेजा गया। ये घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की है। पुलिस एक घंटे देरी से मौके पर पहुंचने की बात सामने आ रही है।  पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है। पुलिस को घायल अब तक नहीं मिला। पुलिस इस मामले में शादी समारोह आयोजक वर व वधु पक्ष की तलाश कर रही है। वहीं घायल की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *