डिस्प्ले से गायब डॉक्टरों की जानकारी, ओपीडी में मरीज हो रहे परेशान

मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल में लगभग दो दिन पहले ओपीडी के रजिस्टे्रशन कक्ष में ही डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई थी। इस स्क्रीन पर डॉक्टरों की जानकारी…

ग्वालियर. मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल में लगभग दो दिन पहले ओपीडी के रजिस्टे्रशन कक्ष में ही डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई थी। इस स्क्रीन पर डॉक्टरों की जानकारी आती थी। इसमें सुबह से ओपीडी में कौन सा डॉक्टर किस कमरे में है। इसके साथ ही डॉक्टर ऑपरेशन या कई दूसरे काम में लगे है। तो इसकी जानकारी मरीजों को स्क्रीन पर मिल जाती थी। लेकिन अब छह महीने से यह अक्सर ही बंद रहती है।
इसके चलते अब अस्पताल में आने वाले मरीज काफी परेशान हो रहे है। अक्सर देखने में आ रहा है कि डॉक्टर सुबह आने के बाद इधर- उधर हो लेते है। इससे मरीज परेशान होते है। हालात यह हो गए है कि अस्पताल में रजिस्टे्रशन के बाद मरीज डॉक्टरों को ढूढ़ते ही रहते है। कोरोना के चलते पिछले डेढ वर्ष से ओपीडी में काफी कम ही मरीज आए। लेकिन अब जब सब कुछ सामान्य हो गया तो मरीजों को इस तरह की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। इन दिनों जिला अस्पताल में हर दिन लगभग सात सौ से आठ सौ तक मरीज आ रहे हे।
cms_image-2

डिस्प्ले से गायब डॉक्टरों की जानकारी, ओपीडी में मरीज हो रहे परेशान
करीब 30 डॉक्टर
जिला अस्पताल में ओपीडी के समय हर दिन डॉक्टरों की संख्या लगभग 30 के आसपास रहती है। ऐसे में अब स्क्रीन पर डॉक्टरों की जानकारी नहीं आने से मरीजों को इधर- उधर डॉक्टरों की जानकारी के लिए भागना पड़ता है।
जल्द व्यवस्था कराएंगे
डिस्प्ले स्क्रीन को शुरू कराने का प्रयास कर रहे है। इसके शुरू होने से डॉक्टरों की पूरी जानकारी मरीजों के सामने होगी। अभी डिस्प्ले नहीं होने से मरीजों को कुछ परेशान होना पड़ रहा है।
डॉ. राजेश शर्मा, सिविल सर्जन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *