UP में चेकिंग, MP में जाम लगा … ?

भिंड में चंबल नदी पुल से लेकर फूप के बरही तक जाम में फंसे रहे यात्री ….

भिंड जिले के फूप थाने की सीमा से यूपी सीमा में ओवर लोडिड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों की धरपकड़ के लिए इटावा पुलिस ने उदी मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के चलते भिंड-इटावा हाईवे पर लंबा जाम लग गया। चंबल नदी के पुल से लेकर बरही टोल प्लाजा तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे जाम में सैकंड़ों वाहन फंस गए। भीषण गर्मी में धूप व पीने के पानी के लिए यात्री तरसते रहे। इस जाम को खुलवाएं जाने को लेकर फूप पुलिस नदारद रही।

भिंड जिले की फूप थाना पुलिस की गुरुवार की सुबह लापरवाही देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह से उदी मोड के पास यूपी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। यूपी पुलिस द्वारा चलाए जाने वाले अभियान को देखते हुए फूप थाना क्षेत्र में ओवर लोडिड वाहनों के पहिए थम गए। ये जाम सुबह सात बजे से लगना शुरू हुआ और दोपहर तक लगने की बात कही जा रही है। इस जाम में सैकंडों ओवर लोडिड व सवारी वाहन फंसे रहे।

भीषण गर्मी में पीने के पानी को तरसे

भिंड जिला इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सुबह सात बजे से चंबल पुल से बरही तक जमा में बढ़ी तादाद में यात्री फंसे रहे। बस और ऑटो में सवार यात्री घंटों जाम में फंसे रहने की वजह से पीने के पानी के लिए तरसते रहे। सुबह 8 बजे के बाद जैसे-जैसे धूप तेज हुई और तापमान बढ़ा वैसे वैसे यात्री गर्मी की परेशान होते रहे। इस सबके बावजूद फूप थाना पुलिस द्वारा जमा खुलवाने में लापरवाही बरती गई।

इटावा से वापस लौट रहे शैलेंद्र सिंह जादोन का कहना था लंबे समय तक जाम में बच्चों के साथ फंस रहा। दूर-दूर तक पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। सवारी वाहनों को निकलवाने के लिए कोई भी पुलिस नजर नहीं आई। बच्चों के साथ काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *