आप ने जारी की ग्वालियर में प्रत्याशियाें की पहली सूची, प्रेसवार्ता में बवाल, आराेप- प्रदेश उपाध्यक्ष ने पैसे लेकर बांटे टिकट

 सिद्धांतों की राजनीति करने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए ग्वालियर अंचल की पहली सूची शनिवार को पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर की मौजूदगी में जारी कर दी। पहली सूची जारी होते ही प्रेस कांफ्रेंस में बवाल मच गया। पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा घाटगे व उनके पति जितेंद्र घाटगे ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह ताेमर से लेकर लेकर स्थानीय नेतृत्व पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आराेप लगाया है। उनका कहना है कि एक साल से हमें वार्ड क्रमांक -53 से पार्षद का टिकट देने का वादा किया जा रहा था, लेकिन अब पैसा लेकर टिकट सलमा खान को दे दिया। पार्टी पैसा लेकर टिकट दिए जाने की बात को नकार रही है। पार्टी का दावा है कि तीन दिन में महापौर पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अमित शर्मा, भानू सिंह परिहार, संभागीय अध्यक्ष रोहित गुप्ता, संभागीय संगठन मंत्री कुलदीप बाथम, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कराना ने बताया कि पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में महापौर के साथ 66 वार्डों में प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है।

टिकट देने का वादा कर खर्चा करायाः पार्टी की प्रेसवार्ता के दाैरान हंगामा करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा घाटगे व उनके पति जितेंद्र घाटगे ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल से पार्षद का टिकट देने का पार्टी के नेताओं द्वारा भरोसा दिलाया जा रहा है। आज पैसा लेकर उनका टिकट काटकर सलमा खान को दे दिया गया है। अब तक वह पार्टी के कार्यक्रमों पर छह लाख रुपये खर्च हो गए हैं।

वर्जन-

वार्ड क्रमांक 53 से सलमा खान का टिकट फाइनल कर दिया गया था। आज तो सिर्फ घोषणा की गई है। किसी ने पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष को बरगला दिया है, इसलिए वह इस तरह के आरोप लगा रहीं हैं। अगर आरोप प्रमाणित कर दें तो वह इसी समय पद छोड़ देंगी।

मनीक्षा सिंह तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष आप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *