नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 72% वोटिंग …?

सबसे ज्यादा नीमच जिले में 85% मतदान; भिंड में भाजपा प्रत्याशी को पीटा….

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 5 नगर निगम, 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद के लिए वोटिंग हुई। शाम 7 बजे तक 72 फीसदी अनुमानित वोटिंग हुई। इसमें सबसे ज्यादा मतदान 85% नीमच जिले में हुआ। वहीं, सबसे कम मुरैना में 55 फीसदी वोट पड़े। भोपाल में 78% वोटिंग हुई। 5 नगर निगम में सबसे ज्यादा रतलाम में 70% वोट डाले गए।

रात में भिंड में वार्ड 34 के पार्षद प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। निर्दलीय प्रत्याशी ने भाई के साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशी की पिटाई कर दी। देवास में बारिश के बीच लोग छाते और रेनकोट पहनकर वोटिंग करने पहुंचे। रतलाम में भी सुबह बारिश ने मतदान प्रभावित किया। शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वार्ड 38 में मतदान किया। मतदान के दौरान कई जगहों से हंगामे की खबरें भी आईं। रतलाम में ब्राह्मणों का वास के मतदान केंद्र क्रमांक 269 और 270 पर हंगामा हो गया। पार्षद का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलते ही एसी अभिषेक तिवारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

भिंड में भाजपा प्रत्याशी पिटा

भिंड में पार्षद पद के दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। निर्दलीय प्रत्याशी व उसके भाई ने भाजपा प्रत्याशी मनोज जैन के साथ मारपीट की। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों ही नगर पालिका के वार्ड 34 से चुनाव लड़ रहे हैँ। दोनों प्रत्याशी को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया था। उन्हें जिला पंचायत सभागार में नजरबंद किया गया था। पुलिस ने नागेंद्र सिंह भदौरिया और सतेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रायसेन में फर्जी मतदान करते हुए युवक पकड़ा गया। इसके बाद यहां कांग्रेस ने हंगामा कर दिया। आगर नगर पालिका के वार्ड 5 से भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए। पुलिस ने लाठियां मार कर भीड़ को तितर-बितर किया।

रतलाम में धरने पर बैठा कांग्रेस प्रत्याशी।
रतलाम में धरने पर बैठा कांग्रेस प्रत्याशी।

दमोह के हटा में चुनाव ड्यूटी के दौरान ASP को SI सोता मिला। SI कार में झपकी ले रहा था। ASP ने SI को फटकार लगाते हुए कार के टायरों की हवा निकलवा दी। मुरैना में बसपा की महापौर प्रत्याशी को पुलिस ने खदेड़ दिया। वह अपने पक्ष में मतदान कराना चाह रही थीं। टीकमगढ़ में मतदान के दौरान भाजपा विधायक राकेश गिरी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बीच झड़प हो गई।

दमोह में SI इसी कार में सो रहा था।
दमोह में SI इसी कार में सो रहा था।

आप अपने शहर में हर छोटी-बड़ी चुनावी अपडेट्स इन लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं…

  • रायसेन में फर्जी मतदान करते हुए युवक पकड़ा गया। इसके बाद कांग्रेस ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
  • मुरैना में बहुजन समाजवादी पार्टी से महापौर प्रत्याशी ममता मौर्य को पुलिस ने खदेड़ दिया। ममता पर आरोप है कि वह शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वोटर्स को अपने पक्ष में वोट डालने का कह रहीं थी। पुलिस उन्हें पकड़कर गाड़ी में बैठा रही थी, लेकिन उन्होंने छूटते हुए दौड़ लगा दी। जौरा कस्बे के वार्ड 7 में कुछ उपद्रवियों ने पहुंचकर गड़बड़ी करना चाही। पुलिस ने उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
  • टीकमगढ़ के वार्ड 1 में मतदान के दौरान भाजपा विधायक राकेश गिरी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बीच झड़प हो गई। समर्थक भी भिड़ गए। झड़प में विधायक के भाई को हल्की चोट आई है। टीकमगढ़ में नगर पालिका, नगर परिषद बड़ागांव धसान, कारी, जतारा, पलेरा व लिधौरा में वोट डाले जा रहे हैं।
  • आगर नगर पालिका के वार्ड 5 से भाजपा प्रत्याशी सलमा बी और कांग्रेस प्रत्याशी शबनम बी के समर्थक मतदान केंद्र 9 के बाहर भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। दोनों गुटों के लोग कोतवाली थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।

तस्वीरों में देखिए, चुनावी हलचल…

रायसेन में पहली बार वोट डालने की खुशी।
रायसेन में पहली बार वोट डालने की खुशी।
रायसेन में वोटिंग के बाद सेल्फी।
रायसेन में वोटिंग के बाद सेल्फी।
बड़वानी में निवाली नगर परिषद के आदर्श मतदान केंद्र पर वोटर्स को पौधे बांटे गए।
बड़वानी में निवाली नगर परिषद के आदर्श मतदान केंद्र पर वोटर्स को पौधे बांटे गए।
देवास में बारिश की वजह से लोग छाते और रेनकोट में वोट डालने पहुंचे।
देवास में बारिश की वजह से लोग छाते और रेनकोट में वोट डालने पहुंचे।
कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी के वार्ड 38 में मतदान किया।
कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी के वार्ड 38 में मतदान किया।
छतरपुर में महाराजपुर नगर पालिका के लिए मतदान हो रहा है।
छतरपुर में महाराजपुर नगर पालिका के लिए मतदान हो रहा है।

किस सीट पर क्या समीकरण

यहां चल रहा मतदान

5 नगर निगम

  • नगर निगम कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना

40 नगर पालिका

  • बैरसिया, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, रायसेन, बेगमगंज, मंडीदीप, आष्‍टा, सिरोंज, खरगोन, बड़वाह, सनावद, शिवपुरी, चंदेरी, चौरई, परासिया, बालाघाट, महिदपुर, खाचरौद, नागदा, जावरा, शुजालपुर, आगर-मालवा, देवरी, बीना, नौगांव, महाराजपुर, हटा, टीकमगढ़, सीधी, मैहर, नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी मालवा, मुलताई, धनपुरी, अनूपपुर, पसान, भिंड, गोहद और सबलगढ़।

169 नगर परिषद ​​​​

  • कुरावर, बोड़ा, पचोर, खिलचीपुर, जीरापुर, माचलपुर, तलेन, छापीहेड़ा, सांची, गैरतगंज, औबेदुल्‍लागंज, सुल्तानपुर, उदयपुरा, जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्‍लागंज, बुदनी, रेहटी, शाहगंज, कुरवाई, लटेरी, शमशाबाद, कसरावद, करही पाड़ल्‍याखुर्द, बिस्‍टान में मतदान हो रहा है।
  • मूंदी, पंधाना, मांडवा, मेघनगर, ठीकरी, निवाली बुजुर्ग, चाचौड़ा, बीनागंज, कुंभराज, आरोन, मधुसूदनगढ़, बैराढ़, कोलारस, करेरा, पिछोर, पोहरी, मगरौनी, मुंगावली, ईसागढ़, पिपरई, भांडेर, सेंवढ़ा, इंदरगढ़, शाहपुरा, मझौली, कटंगी, पाटन में भी वोटिंग चल रही है।
  • बड़कुही, लोधीखेड़ा, पिपलानारायणवार, चांदामेटा बुटारिया, बिछुआ, चांद, न्‍यूटन चिखली, छपारा, केवलारी, कटंगी, लांजी, बरही, तराना, माकड़ोन, उन्‍हेल, नयागांव, जावद, डिकेन, रतनगढ़, सिंगोली, सरवनिया, महाराज, मनासा, कुकड़ेश्‍वर, रामपुरा, अठाना, नामली, पिपलौदा, बड़ावादा, धामनोद, पानखेड़ी में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई।
  • अकोदिया, पोलायकलां, कानड़, नलखेड़ा, सुसनेर, सोयतकलां, बड़ागांव, मल्‍हारगढ़, नारायणगढ़, पिपल्‍यामंडी, सीतामऊ, शामगढ़, सुवासरा, भानपुरा, गरोठ, भैंसेदा, टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्‍छ, पीपलरावां, बंडा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन, बांदरी, बरोदियाकला, बारीगढ़, लवकुश नगर, चंदला, मढ़ीमलहरा, बिजावर, सटई, बड़ामलहरा, धुवारा, वक्स्वाहा, प‍टेरा, तेंदूखेड़ा, बड़ागांव धसान, कारी, जतारा, पलेरा, लिधौरा में वोटिंग चल रही।
  • जैरोन, पृथ्‍वीपुर, पवई, अमानगंज, गुन्‍नौर, गोविन्‍दगढ़, गूढ़, मनगंवा, सिरमौर, बैकुन्‍ठपुर, सेमरिया, त्‍यौंथर, चाकघाट, डभौरा, मझौली, चुरहट, रामपुर नैकिन, नागौद, रामपुर बघेलान, न्‍यू रामनगर, अमरपाटन, कोटर, बनखेड़ी, माखननगर, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, बैतूल बाजार, ब्‍योहारी, खांड, बकहो, मानपुर, बनगवां (राजनगर), डोला, डूमरकछार, फूफ, अकोड़ा, मौ, मेहगांव, गोरमी, मालनपुर, विजयपुर, बानमोर, झुण्‍डपुरा, कैलारस और जौरा में भी मतदान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *