निगमों में नए समीकरण …? इस बार 58 साल के योगेश ताम्रकार सबसे उम्रदराज, 22 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे रईस भी

  • 31 की उम्र के विक्रम अहाके सबसे युवा और ‘गरीब’ महापौर
  • 11 में तीन एमए, दो बीए, दो बीकॉम, एक 12वीं पास; इनमें सिर्फ एक किसान, 60 साल से ज्यादा किसी की उम्र नहीं

इस बार के 11 नगर निगमों के चुनाव परिणाम काफी हद तक थोड़ा अलग हैं। इस बार महापौर बने सभी नेता लखपति और करोड़पति हैं। सिर्फ एक को छोड़कर बाकी महापौर बीए से लेकर पीएचडी तक पढ़े हुए हैं। इंदौर महापौर 41 साल के युवा वकील हैं तो भोपाल, खंडवा, सागर और सिंगरौली नगर निगमों की कमान गृहिणियां संभालेंगी। हालांकि इनके पति राजनीति में सक्रिय हैं। सतना के मेयर योगेश ताम्रकार सबसे ज्यादा 58 की उम्र के हैं तो छिंदवाड़ा के विक्रम अहाके सबसे कम उम्र 31 साल के हैं।

अपने मेयर को जानिए…11 में तीन एमए, दो बीए, दो बीकॉम, एक 12वीं पास; इनमें सिर्फ एक किसान, 60 साल से ज्यादा किसी की उम्र नहीं

भोपाल (भाजपा)

  • महापौर- मालती राय
  • उम्र- 58
  • शिक्षा- एमए, बीएड
  • व्यवसाय- गृहिणी
  • संपत्ति- चार करोड़

इंदौर

  • महापौर- पुष्यमित्र भार्गव
  • उम्र- 41
  • शिक्षा- एलएलएम
  • व्यवसाय- वकालत
  • संपत्ति- 1.25 करोड़

खंडवा

  • महापौर- अमृता यादव
  • उम्र- 40
  • शिक्षा- एमए
  • व्यवसाय- गृहिणी
  • संपत्ति- 20 लाख का सोना, तीन लाख की जमीन

बुरहानपुर

  • महापौर- माधुरी पटेल
  • उम्र- 54
  • शिक्षा- बीए
  • व्यवसाय- पूर्व महापौर
  • संपत्ति- 10 लाख से अधिक

सतना

  • महापौर- योगेश ताम्रकार
  • उम्र- 58
  • शिक्षा- बीकॉम
  • व्यवसाय- उद्योगपति
  • संपत्ति- 22.18 करोड़

उज्जैन

  • महापौर- मुकेश टटवाल
  • उम्र- 45 वर्ष
  • शिक्षा- बीए
  • व्यवसाय- लेबर कांट्रेक्टर
  • संपत्ति- करीब 66 लाख

सागर

  • महापौर- संगीता तिवारी
  • उम्र- 59
  • शिक्षा- एमए अर्थशास्त्र
  • व्यवसाय- गृहणी
  • संपत्ति- 5.83 करोड़

ग्वालियर (कांग्रेस)

  • महापौर- शोभा सिकरवार
  • उम्र- 49 वर्ष शिक्षा :पीएचडी
  • व्यवसाय- गृहिणी
  • संपत्ति- 15.02 लाख

छिंदवाड़ा

  • महापौर- विक्रम अहाके
  • उम्र- 31
  • शिक्षा- स्नातक
  • व्यवसाय- कृषि
  • संपत्ति- 3 लाख

जबलपुर

  • महापौर- जगत बहादुर सिंह अन्नू
  • उम्र- 50 साल
  • शिक्षा- बीकाॅम
  • संपत्ति- 4. 90 करोड़

सिंगराैली (आम आदमी पार्टी)

  • महापौर- रानी अग्रवाल
  • आयु- 39 वर्ष
  • शिक्षा- 12 वीं
  • व्यवसाय- गृहिणी-सामाजिक कार्यकर्ता
  • संपत्ति- 5 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *