भिंड के युवाओं के हाथ में नगर की नई सरकार …?

शहर के 19 वार्डों में 40 साल से कम उम्र के चुने गए पार्षद, जनता ने युवाओ पर जताया भरोसा….

भिंड शहर में नगर की नई सरकार में इस बार सबसे युवा ज्यादा देखने को मिलेंगे। इस बार चुने गए पार्षदों में 20 से 40 साल उम्र के 29 पार्षदों को जनता ने चुनकर परिषद में भेजा है। वहीं 41 साल से 50 साल उम्र के 12 पार्षद चुने गए है। शेष पार्षद पचास साल उम्र से ज्यादा के हैं।

नगरीय निकाय चुनाव के दौरान द्वितीय चरण में भिंड को शामिल किया गया था। निकाय चुनाव में मतदाता के बीच सौ से अधिक प्रत्याशियों वोट मांगने आए थे। बीजेपी, कांग्रेस समेत बसपा और सपा दल ने भी प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। वहीं बढ़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन भरके मैदान में ताल ठोकी थी। मतदान के दौरान भिंड के युवाओं ने सबसे ज्यादा कम्र उम्र के प्रत्याशियों पर भरोसा जताया। भिंड के विकास और समृद्धि के लिए युवाओं के हाथों में भिंड की जनता ने नगर की नई सरकार सौंपी है।

24 साल की उम्र में यश बने पार्षद

भिंड में सबसे कम उम्र के युवा पार्षद यश जैन है। वे वार्ड 13 से चुनकर आए है। यश की उम्र अभी 24 साल है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक तोमर को 36 वोटों से हराया है। इसी के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के पार्षद वार्ड 9 से कांग्रेस से जीतकर आए हरी उर्फ राहुल सिंह है। इनकी उम्र 28 साल है। इसी तरह से वार्ड 16 कांग्रेस की शायना बानो की उम्र भी 28 साल है। इसी तरह से वार्ड 26 से बीजेपी से नवनिर्वाचित पार्षद वर्षा बाल्मिकी की उम्र 29 साल है।

5

वार्ड नवनिर्वाचित पार्षद उम्र पार्टी
1 सुनीता कांकार 36 कांग्रेस
2 श्रद्धा विश्वजीत 44 बीजेपी
3 रामकिशोर 47 बीजेपी
4 सुनीता 45 बसपा
5 हेमू जैन 36 बीजेपी
6 दीपक शर्मा 39 निर्दलीय
7 सुखदीन 51 निर्दलीय
8 निशा रोहित 32 निर्दलीय
9 हरी उर्फ राहुल सिंह 28 कांग्रेस
10 ममता शाक्य 34 कांग्रेस
11 संदीप शाक्य 33 निर्दलीय
12 मोहन उर्फ गोलू सोनी 33 बीजेपी
13 यश जैन 24 भाजपा
14 सुमन रामअवतार सिंह भदौरिया 58 कांग्रेस
15 अमित सोनी 42 बीजेपी
16 शायना बानो 28 कांग्रेस
17 शारदा किशन सोनी 49 बीजेपी
18 सालेहा काजी 42 कांग्रेस
19 सौरव राजावत 40 बसपा
20 सुलेखा विनोद शर्मा 42 बसपा
21 मनोज सिंह 30 निर्दलीय
22 आदेश अरेले 25 कांग्रेस
23 आरती राघवेंद्र योगी 33 कांग्रेस
24 रामौतार गाेयल 49 निर्दलीय
25 शैलेन्द्र कुमार 36 बीजेपी
26 वर्षा बाल्मिकी 29 बीजेपी
27 स्व्देश कुशवाह 34 कांग्रेस
28 शीला गिरजेश दुबे 62 बीजेपी
29 वीना ओमप्रकाश अग्रवाल 57 बीजेपी
30 जमुना देवी 51 बसपा
31 दशरथ सिंह भदौरिया 45 बीजेपी
32 रामाधर तोमर 52 कांग्रेस
33 नीरजा विमल जैन 48 निर्दलीय
34 मनोज जैन 45 बीजेपी
35 रेनू अमित चौधरी 32 निर्दलीय
36 भानु प्रताप सिंह भदौरिया 42 बीजेपी
37 गिरजा देवी 46 कांग्रेस
38 गीता मायाराम पुरोहित 58 कांग्रेस
39. केशकली मनोज अर्गल 33 भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *