मंत्रियों की नाराजगी के बीच योगी आज दिल्ली में … ?

दोनों डिप्टी CM भी पहुंचे, भाजपा आलाकमान से हो सकती है मुलाकात; कल मुख्यमंत्री परिषद की बैठक…

उत्तर प्रदेश में ‘ट्रांसफर’ विवाद के बीच आज योगी सरकार दिल्ली में है। CM योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दिल्ली पहुंच चुके हैं। CM योगी और ब्रजेश पाठक शुक्रवार की शाम दिल्ली पहुंचे हैं। जबकि केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार की देर शाम से ही दिल्ली में मौजूद हैं।

खबर है कि आज इन लोगों की मुलाकात आलाकमान से हो सकती है। यूपी में ट्रांसफर विवाद के बाद कई विभागों के मंत्री और अधिकारियों के बीच का विवाद सामने आ गया है। जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे वाला पत्र भी सामने आया था।

शुक्रवार को डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
शुक्रवार को डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

आलाकमान से हो सकती है मुलाकात
केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। सूत्रों का दावा है कि आज CM योगी और ब्रजेश पाठक की मुलाकात भी जेपी नड्डा से हो सकती है। इसमें यूपी के सियासी हालात पर चर्चा हो सकती है। CM की अमित शाह से भी मुलाकात हो सकती है।

ये तस्वीर लखनऊ में भाजपा कार्यालय की है। इसमें CM योगी के बाएं संगठन महामंत्री सुनील बंसल, ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बैठे हैं।
ये तस्वीर लखनऊ में भाजपा कार्यालय की है। इसमें CM योगी के बाएं संगठन महामंत्री सुनील बंसल, ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बैठे हैं।

UP भाजपा के नए BOSS को लेकर चर्चा संभव
खबर है कि यूपी में 15 अगस्त से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की चर्चा है। संगठन महामंत्री सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। कहा जा रहा था कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद दोनों पदों के लिए नए नामों का ऐलान हो जाएगा। अब राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट भी आ गया। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली पहुंचे CM और दोनों डिप्टी CM की भाजपा आलाकमान से मुलाकात के बाद इन नामों की घोषणा हो जाए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देंगे बधाई
CM योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी CM द्रौपदी मुर्मू को बधाई देंगे। राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत में UP की भी बड़ी भूमिका रही है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में होंगे शामिल
24 जुलाई को दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक होने वाली है। इसमें सभी राज्यों के CM और डिप्टी CM शामिल होंगे। CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी इस बैठक में शामिल होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के विकास और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *