अधिकार सेना पार्टी में विवादित हिंदूवादी नेता को जिम्मेदारी …? आरटीआई एक्टिविस्ट अमिताभ ठाकुर ने घोषित की आगरा की जिला कार्यकारिणी…
आरटीआई एक्टिविस्ट अमिताभ ठाकुर ने घोषित की आगरा की जिला कार्यकारिणी…
अधिकार सेना पार्टी के संयोजक एवं रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने आगरा में पार्टी की जिला इकाई घोषित कर दी है। इसमें विवादित हिंदूवादी नेता को जिला उपाध्यक्ष बनाने पर सवाल उठ रहे हैं। नई कार्यकारिणी में कुल 16 सदस्य रखे गए हैं। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अधिकार सेना अन्याय, अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आम नागरिकों के अधिकारों के लिए बनी है। उनकी पार्टी आगामी नगर निकाय चुनाव में आगरा में अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने आगरा की जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद की कमान हिंदूवादी नेता रौनक ठाकुर को दी है।
रौनक ठाकुर के खिलाफ दर्ज हैं 3 मुकदमे
हिंदूवादी नेता के खिलाफ यहां अलग-अलग धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। हिंदूवादी नेता पर सिकंदरा क्षेत्र में घर जलाने के आरोप है। साथ ही चौथ वसूली मामले में भी दर्ज हो चुका है। भड़काऊ बयान को लेकर भी पूर्व एसएसपी मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। अमिताभ ठाकुर ने अधिकार सेना की आगरा जिला कार्यकारणी को फेसबुक पर बधाई।

हिंदूवादी नेता को हम अपराधी नहीं मानते: अमिताभ ठाकुर
अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि हम रौनक ठाकुर को अपराधी नहीं मानते हैं। उन सामाजिक कारणों से यह मुकदमे दर्ज हैं। गोवंश की रक्षा करने और सामाजिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने से यह मामले दर्ज हैं। यह बात हमारे संज्ञान में पहले से ही है। हम स्वयं सामाजिक अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए जेल रहे। हम उन्हें सामाजिक कार्यकर्ता मानते हैं।
मुकदमों में फंसे हिंदूवादी नेता रौनक ठाकुर को जिला