51 जिलों की ‘सरकार’ का चुनाव …? सदस्यों की बाड़ेबंदी- अज्ञातवास होगा खत्म ….
बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेताओं की साख दांव पर ....
मध्यप्रदेश में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का अज्ञातवास शुक्रवार को खत्म हो जाएगा। 51 जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का फैसला शुक्रवार दोपहर तक हो जाएगा। सीधी जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव फिलहाल नहीं होगा, क्योंकि इनका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जिलाें में सरकार बनाने के लिए भाजपा-कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने सदस्यों की बाड़ेबंदी कराई है। कई जिलों में बहुमत का आंकड़ा छूने वाले संभावित अध्यक्ष, सदस्यों की भोपाल में सीएम से मुलाकात भी करा चुके हैं।
उमा की बहू और पूर्व मंत्री की पत्नी के बीच मुकाबला
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू उमिता-राहुल सिंह लोधी टीकमगढ़ से जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के प्रयास में हैं। उमिता के पति और उमा के भतीजे राहुल सिंह लोधी खरगापुर से बीजेपी विधायक हैं। राहुल लोधी के मुताबिक उमिता को आठ अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने समर्थन दिया है। इनमें भक्ति तिवारी, मोहनी भक्ति तिवारी, छत्रपाल सिंह (छोटू राजा), संजू सुमन यादव, प्रतिभा ब्रजेंद्र यादव, अंजना मनोज जैन, अनिल प्रताप सिंह और पुन्नी परिक्षित कुशवाहा शामिल हैं। उमा की बहू उमिता के अलावा एक और भतीजे अनिल लोधी भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं।
उमिता का मुकाबला पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता यादवेन्द्र सिंह की पत्नी सुषमा सिंह से होगा। यादवेन्द्र पर हाल ही नगर पालिका चुनाव की वोटिंग के दिन विधायक राकेश गिरि से विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने यादवेन्द्र सिंह पर मामला दर्ज किया है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में टीकमगढ़ में कांग्रेस प्रदर्शन भी कर चुकी है। टीकमगढ़ में जिला पंचायत के अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला दोपहर तक हो जाएगा।

एमपी के 51 जिलों में आज होगा अध्यक्ष का फैसला
जिला | इस बार किसे बढ़त | पिछला बोर्ड किसका | कौन आगे |
सागर | भाजपा | ||
इंदौर | भाजपा | ||
ग्वालियर | भाजपा | ||
उज्जैन | कांग्रेस | ||
रतलाम | भाजपा | ||
नर्मदापुरम | भाजपा | ||
गुना | भाजपा | ||
बैतूल | भाजपा | ||
अलीराजपुर | कांग्रेस | ||
अशोकनगर | भाजपा | ||
कटनी | भाजपा | ||
खंडवा | भाजपा | ||
डिंडौरी | भाजपा | ||
दतिया | भाजपा | ||
नरसिंहपुर | भाजपा | ||
निवाड़ी | (तब जिला नहीं था) | ||
नीमच | भाजपा | ||
पन्ना | भाजपा | ||
बड़वानी | कांग्रेस | ||
बुरहानपुर | भाजपा | ||
रायसेन | भाजपा | ||
विदिशा | भाजपा | ||
शाजापुर | कांग्रेस | ||
श्योपुर | भाजपा | ||
हरदा | भाजपा | ||
छिंदवाड़ा | भाजपा | ||
भोपाल | कांग्रेस | ||
जबलपुर | भाजपा | ||
सिंगरौली | भाजपा | ||
अनूपपुर | भाजपा | ||
झाबुआ | कांग्रेस | ||
देवास | भाजपा | ||
बालाघाट | भाजपा | ||
सिवनी | कांग्रेस | ||
राजगढ़ | भाजपा | ||
उमरिया | भाजपा | ||
मुरैना | भाजपा | ||
भिंड | भाजपा | ||
खरगोन | कांग्रेस | ||
छतरपुर | कांग्रेस | ||
रीवा | भाजपा | ||
सीहोर | भाजपा | ||
शिवपुरी | कांग्रेस | ||
सतना | भाजपा | ||
टीकमगढ़ | भाजपा | ||
दमोह | भाजपा | ||
धार | भाजपा | ||
मंडला | भाजपा | ||
मंदसौर | भाजपा | ||
शहडोल | भाजपा | ||
आगर मालवा | भाजपा |
इन जिलों पर सभी की निगाहें
राजधानी भोपाल के अलावा, सीएम के गृह जिले सीहोर, कमलनाथ के छिंदवाड़ा, दिग्विजय सिंह के गुना, राजगढ़, नेता प्रतिपक्ष के जिले भिंड में अध्यक्ष के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सीहोर के सदस्यों को भोपाल के खजूरी थाने की पुलिस ले आई। कई जिलों में सदस्यों के गायब होने और अपहरण की शिकायतें भी पुलिस के पास पहुंची हैं।