एक भी राज्य ऐसा नहीं जहां हर सरकार 5 साल चली

बिहार ने दिया था पहला 5 दिन का CM …?

बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते देख अगर आपको लगता है कि राजनीति की यह उठापटक सिर्फ बिहार के DNA की खासियत है तो इतिहास का ये पाठ आपको चौंकाने वाला है। आजादी के बाद पहले आम चुनाव 1952 में हुए थे। तब से 2022 तक 70 साल बीत चुके हैं। एक सरकार का कार्यकाल 5 साल का होता है। यानी बिना किसी व्यवधान के हर राज्य में हर सरकार अपना कार्यकाल पूरा करती तो इन 70 सालों में सभी राज्य औसतन 14 मुख्यमंत्रियों को शपथ लेते देखते। मगर आज तक भारत का एक भी राज्य ऐसा नहीं है जहां सभी सरकारों ने 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया हो। सिर्फ सबसे नया बना राज्य तेलंगाना ही इसका अपवाद है। कारण सि‌र्फ इस राज्य की कम उम्र है।

सरकार का कार्यकाल पूरा होने से पहले मुख्यमंत्री बदल जाने की परंपरा बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में तो दूसरे चुनाव के बाद से ही शुरू हो गई थी। बिहार के नाम पर एक और अनूठा रिकॉर्ड है…इस राज्य ने पहली बार देश को 5 दिन का मुख्यमंत्री दिया था। सबसे छोटे कार्यकाल वाला मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में रहा, जहां जगदंबिका पाल 1 दिन के मुख्यमंत्री थे। सबसे ज्यादा राजनीतिक उठापटक वाले टॉप-5 राज्यों से समझिए…अस्थिरता भारतीय राजनीति के DNA में कैसे बसी हुई है।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *