जबलपुर ARTO संतोष पॉल के घर में ईओडब्ल्यू का छापा …?
दस हजार वर्गफीट में बने लग्जरी घर को देख चौकी टीम, करोड़ों की मिली संपत्ति…
एआरटीओ संतोष पाल के यहां देर रात ईओडब्ल्यू छापेमारी कार्रवाई की हैं। इस दौरान ARTO संतोष पाल और उनकी पत्नी की आय से 650% अधिक संपत्ति ईओडब्ल्यू के हाथों में लगी है। जिसके दस्तावेज और अन्य पहलुओं पर टीम जांच कर रही है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को प्राप्त शिकायत का सत्यापन निरीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी से कराया गया था।
![दस्तावेजों को खंगालती EOW की टीम।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/08/18/new-project-2022-08-18t012311584_1660766076.jpg)
10 हजार वर्गफुट में घर बना आलीशान महल
एआरटीओ संतोष पाल के शताब्दीपुरम में स्थित 10 हजार वर्ग फुट में बने आलीशान घर को देखकर ईओडब्ल्यू की टीम हैरान रह गई। बेसमेंट वाली तीन मंजिला घर में सारा सामान लग्जरी था। घर में लिफ्ट से लेकर महंगी शराब रखने की लकड़ी का केस, गार्डन, स्विमिंग पूल, झूमर सहित बेहद कीमती समान से आलीशान घर बनाया गया है। जिसको देखकर ईओडब्ल्यू की टीम चकाचौंध हो गई थी। वही आज एआरटीओ के बैंक लॉकर बैंक खातों के बारे में भी खुलासा हो सकता है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/08/18/img-20220818-wa0021_1660791787.jpg)
एआरटीओ को पहले ही लगी भनक
जानकारी के मुताबिक एआरटीओ संतोष पॉल को घर में पढ़ने वाले छापे की भनक लग चुकी थी। जिससे आरटीओ के द्वारा कुछ लग्जरी सामान को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था। इसी कारण ईओडब्ल्यू की 30 सदस्यों टीम को देर रात छापा मार कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि कौन सा सामान कहां भेजा गया है। इसकी जानकारी भी ईओडब्ल्यू की टीम खंगालने में जुट गई है।
वहीं पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत का कहना है कि सर्चिंग अभी जारी है। संपत्ति, दस्तावेज के जो भी साथ में लेंगे उनके आधार पर आरोपित की संपत्ति का आकलन किया जाएगा। ARTO संतोष पाल व एआरटीओ कार्यालय में लिपिक उनकी पत्नी रेखा पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/08/18/img-20220818-wa0022_1660793368.jpg)
छापे के दौरान घर पर नहीं थी पत्नी!
जानकारी के मुताबिक eow की कार्रवाई के दौरान एआरटीओ संतोष पोल की पत्नी रेखा पाल घर में मौजूद नहीं थी। जिसके बाद टीम को आशंका है कि एआरटीओ संतोष पाल के द्वारा जरूरी दस्तावेज व समान कहीं भेज कर छिपा दिया गया है। इन सभी बिंदुओं पर ईओडब्ल्यू की टीम सख्त पहरा देते हुए जांच करने में जुटी हुई है।
सत्यापन में आये साक्ष्यों के आधार पर अपनी सेवा अवधि के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पाल एवं उनकी पत्नि रेखा पाल, लिपिक, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, जबलपुर को वैध स्त्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में उनके द्वारा किये गये व्यय एवं अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत होना पाया गया हैं। जिसके कारण अपराध को पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया गया हैं।
जांच में यह संपत्ति आई सामने
- ग्वारीघाट में पीपी कॉलोनी में 1,247 वर्गफुट का आवासीय भवन।
- शंकरशाह वार्ड में 1,150 वर्गफुट का आवासीय भवन।
- शताब्दीपुरम एमआर 4 रोड में दो आवासीय भवन कुल 10 हजार वर्गफुट में।
- कस्तूरबा गांधी वार्ड में 570 वर्गफुट का आवासीय भवन।
- गढ़ाफाटक में 771 वर्गफुट का आवासीय भवन।
- चरंगवा रोड स्थित ढीमरखेड़ा में फॉर्म हाउस 1.4 एकड़ में।
- कार i 20 एमपी 20 सीबी 5455
- स्कॉर्पियो एमपी 20 एचए 5653
- पल्सर बाइक एमपी 20 एमएफ 2688
- बुलेट एमपी 20 एमस जेड 545