मुरैना के घटते-बढ़ते वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में अपराधों के ग्राफ ..!

आर्म्स एक्ट के 210 सट्‌टा खेलने के 340 मामले दर्ज, देखें, क्राइम लिस्ट ….
मुरैना  पुलिस विभाग की वह रिपोर्ट है जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में आर्म्स एक्ट, सट्‌टा, आदतन अपराधियों द्वारा की जाने वाली मारधाड़, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून व कानून तोड़ने वालों में बेहताशा वृद्धि बताई गई है। वहीं दूसरी तरफ गंभीर अपराधों में कमी बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने बताया है कि वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में पुलिस ने अधिक अपराध दर्ज किए हैं। अपराध दर्ज किए गए हैं, इसका साफ मतलब है कि अपराध हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ संतोषजनक स्थिति यह है कि गंभीर अपराधों में कमी आई है। इसका कारण यह रहा कि पुलिस ने अपराधों पर नियंत्रण पाने की पूरी कोशिश की तथा काफी हद तक उसको सफलता भी मिली। पुलिस अधीक्षक की माने तो वर्ष 2021 में जिले में गंभीर अपराधों की संख्या 5822 थी तथा इस वर्ष 2022 में 5152 है अर्थात 1 जनवरी 2022 से 1 अगस्त 2022 तक पिछले वर्ष की तुलना में 670 अपराध कम दर्ज किए गए हैं

अब, एक नजर पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दर्ज अपराधों पर….
नीचे दिए सभी वर्ग के अपराधों का सभी वर्षों का 1 जनवरी से 1 अगस्त तक का रिकॉर्ड

1-आर्म्स एक्ट(यानि अवैध हथियार रखना या चलाना)

  • वर्ष 2021 में जिले में पंजीबद्ध अपराधों की संख्या-114
  • वर्ष 2022 में जिले में पंजीबद्ध अपराधों की संख्या-210

2-सट्‌टा खिलाना या खेलना

  • वर्ष 2021 में जिले में पंजीबद्ध अपराध संख्या-301
  • वर्ष 2022 में जिले में पंजीबद्ध अपराध संख्या-340

3-जुआ खेलना या खिलाना

  • वर्ष 2021 में जिले में पंजीबद्ध अपराध संख्या-209
  • वर्ष 2022 में जिले में पंजीबद्ध अपराध संख्या-214

4-आदतन अपराधियों द्वारा मारपीट व अन्य अपराध

  • वर्ष 2021 में जिले में पंजीबद्ध अपराधों की संख्या-377
  • वर्ष 2022 में जिले में पंजीबद्ध अपराधों की संख्या-1610

5- धारा 151 के तहत कानून व्यवस्था भंग करना

  • वर्ष 2021 में कानून व्यवस्था भंग करने के मामले-711
  • वर्ष 2022 में कानून व्यवस्था भंग करने के मामले-1108

6-बाउंड ओवर के दर्ज प्रकरण

  • वर्ष 2021 में बाउंड ओवर के जिले भर में दर्ज मामले-4084
  • वर्ष 2022 में बाउंड ओवर के जिले भर में दर्ज मामले-24764

7-गंभीर अपराध धारा 302 हत्या के दर्ज मामले

  • वर्ष 2020 में जिले भर में दर्ज हत्या के मामले-43
  • वर्ष 2021 में जिले भर में दर्ज हत्या के मामले-32
  • वर्ष 2022 में जिले भर में दर्ज हत्या के मामले-32

8-गंभीर अपराध धारा 307 हत्या के प्रयास के दर्ज मामले

  • वर्ष 2020 में जिले भर में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले-59
  • वर्ष 2021 में जिले भर में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले-56
  • वर्ष 2022 में जिले भर में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले-50

गंभीर अपराधों में आई कमी
ऊपर दिए गए आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले भर में पिछले दो वर्षों की तुलना में हत्या के प्रयासों के मामलों में कमी आई है, वहीं दूसरी तरफ हत्या के मामलों पर भी रोक लगी है। जिसका मुख्य श्रेय पुलिस की सतर्कता को दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *