BJP जिलाध्यक्ष के पोस्टर पर टॉयलेट की …!

पार्टी पदाधिकारी ने टोल से उतारा पोस्टर, फिर…

भिंड में BJP के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के पोस्टर पर पार्टी के एक पदाधिकारी ने टॉयलेट की। टॉयलेट करने वाला नेता मेहगांव जनपद उपाध्यक्ष है। घटना बुधवार रात बरौठा टोल प्लाजा की है। इसका VIDEO सामने आने पर गुरुवार देर रात BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

निष्कासित BJP पदाधिकारी ने अपनी सफाई में कहा कि ये उनके खिलाफ साजिश है। टोल से पोस्टर तो सिर्फ इसलिए उतारा था, क्योंकि इससे टोल से गुजरने वाली कारों पर स्क्रैच आ रहे थे।

जानिए, इस VIDEO में क्या है…
BJP ने कुछ दिन पहले भिंड में पार्टी जिला अध्यक्ष को बदला है। नाथू सिंह गुर्जर की जगह देवेंद्र सिंह नरवरिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। ऐसा ही एक पोस्टर मालनपुर के पास स्थित बरौठा टोल प्लाजा पर भी लगा हुआ था। बुधवार रात 12 से 1 बजे के बीच मेहगांव जनपद उपाध्यक्ष (अब पार्टी से निष्कासित हो चुके हैं) शैलेंद्र सिंह भदौरिया यहां से गुजर रहे थे। VIDEO में नजर आ रहा है कि वे टोल कर्मियों से बातचीत करते हैं, इसके बाद टोल प्लाजा पर लगे पोस्टर को खींचकर नीचे गिरा देते हैं। पोस्टर पर ही टॉयलेट करते हैं। भदौरिया भिंड से ग्वालियर की ओर जा रहे थे।

BJP नेता शैलेंद्र सिंह भदौरिया बुधवार रात भिंड से ग्वालियर जा रहे थे, तभी उन्होंने बरौठा टोल प्लाजा से ये पोस्टर उतारा। पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। हालांकि, उनका कहना है कि पोस्टर को उतारकर सम्मान के साथ रखा था।

पूर्व BJP नेता शैलेंद्र सिंह भदौरिया का VIDEO पर कहना है कि इसे गलत तरीके से वायरल कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

निष्कासित पदाधिकारी ने सफाई में क्या कहा…
शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि ये उनके खिलाफ साजिश है। उस दिन वे भिंड से ग्वालियर जा रहे थे। टोल प्लाजा पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया का पोस्टर लगा हुआ था। पोस्टर को उतारकर साइड में रखा था। दरअसल, पोस्टर से टोल प्लाजा से निकलने वाली गाड़ियों में स्क्रैच आ गए थे। गाड़ियों में डैमेज हो रहा था, इस वजह से पोस्टर को उतारकर सम्मानपूर्वक जमीन पर रखा था। पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का मैं सम्मान करता हूं। कुछ लोग VIDEO को गलत तरीके से वायरल कर मुझे बदनाम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *