असफलता की ओर ले जाता है अविश्वास

  • किताबों से जानिए, यकीन कैसे सफल की राह में मददगार साबित होता है, क्यों दूरदृष्टि आपको जीवन पथ पर आगे बढ़ने में खास रोल निभाती है?

विश्वास से ही सफलता के रास्ते खुलते हैं
यह विश्वास कि कोई भी काम किया जा सकता है, रचनात्मक समाधानों का रास्ता खोल देता है। यह विश्वास कि कोई काम नहीं किया जा सकता, एक कमजोर सोच है, जो असफलता की ओर लेकर जाती है। अगर आपको विश्वास है तो आप अपनी सभी व्यक्तिगत समस्याओं का हल ढूंढ सकते हैं। विश्वास करेंगे तो रचनात्मक रूप से सोचना भी शुरू कर देंगे। (द आर्ट ऑफ क्रिएटिव थिंकिंग)

अगर दूरदृष्टि है, तो आप जीवन में आगे बढ़ेंगे
तीन ईंट उठाने वाले व्यक्तियों से पूछा, क्या कर रहे हो? तो पहले ने कहा- ‘ईंट जमा रहा हूं।’ दूसरे ने कहा- ‘पैसे कमा रहा हूं।’ तीसरा बोला- ‘दुनिया की सबसे महान इमारत बना रहा हूं।’ पहले दो अपने काम का सम्मान नहीं करते थे। तीसरा जरूर आगे बढ़ेगा क्योंकि उसके विचार ऊंचे थे। वो अपने काम की इज्ज़त करता था। इंसान की सोच ही उसकी प्रगति का आधार है। (द पावर ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग)

कर्म से ही नष्ट हो सकता है डर का अस्तित्व
डर का भी अस्तित्व होता है। डर सफलता का सबसे बड़ा दुश्मन है। डर लोगों को अवसर का लाभ उठाने से रोकता है। डर लोगों को शारीरिक रूप से कमजोर बनाता है। डर लोगों की जिंदगी को छोटा करता है। डर लोगों को वह काम करने से रोकता है जो वो करना चाहते हैं। डर का कारण पता करें। कर्म करें। डर का अस्तित्व कर्म से ही खत्म हो सकता है। (फेलिंग फॉर्वर्ड)

तुलना हमेशा नकारात्मक नहीं होती
हममें से कोई संपूर्ण नहीं है। हम चाहते हैं कि हम ज्यादा समझदार, सहनशील, धैर्यवान, मेहनती और विनम्र बनें। आप सोचते हैं कि काश आप भी उस व्यक्ति की तरह व्यवस्थित होते, उसकी तरह शांत होते। यहां आप सकारात्मक तुलना करते हैं। आप जानते हैं कि आपको अभी खुद पर बहुत काम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *