भिंड : जिलाध्यक्ष  संदीप मिश्रा ने कहा- भाजपा ने नारी शक्ति का कभी सम्मान नहीं किया

कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के वार्ड क्रमांक 4 भीम नगर में शिविर लगाकर 100 से अधिक महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फार्म भरे। इस अवसर पर सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

शिविर का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि हिंदुस्तान में नारी को देवी का रूप दिया गया है। बिना नारी शक्ति के देश व समाज का विकास संभव नहीं है। इसलिए नारी शक्ति को चाहिए कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी का साथ देकर भाजपा की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी नारी शक्ति का सम्मान नहीं किया है।

जबकि कांग्रेस पार्टी सदैव नारी शक्ति का सम्मान करते हुए आ रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जैन,अशोक गुप्ता, विजय गोयल, राजवीर खन्ना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *