ग्वालियर : सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल गेस्ट्रो सर्जरी, नियोनेटॉलोजी के डॉक्टर नहीं ..?

गेस्ट्रो सर्जरी, नियोनेटॉलोजी के डॉक्टर नहीं, निजी अस्पताल में कराना पड़ रहा महंगा इलाज

सरकारी डॉक्टर न होने से निजी डॉक्टर ज्यादा फीस लेकर करते हैं इलाज

ग्वालियर. सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को गेस्ट्रो सर्जरी और नियोनेटॉलोजी के विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं मिल पा रहे हैं। हॉस्पिटल में खाली पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकालने के बाद भी इन दो विभागों के लिए एक भी डॉक्टर ने आवदेन नहीं किया है। अब इन विभागों के लिए दोबारा विज्ञापन निकालने की बात कही जा रही है। वहीं पीडियाट्रिक सर्जरी व यूरोलॉजी में भी डॉक्टरों की पूर्ति नहीं हो पा रही है। डॉक्टर नहीं होने से इलाज में दिक्कत आ रही है। मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों व निजी अस्पतालों में जाना पड रहा है। शहर में निजी अस्पतालों में डॉक्टर हैं, लेकिन गेस्ट्रो सर्जरी और नियोनेटॉलोजी का इलाज महंगा होने से हर किसी के लिए संभव नहीं होता है। इसे देखते हुए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर पदस्थ करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन विज्ञापन निकलने के बाद भी डॉक्टर यहां आने में रुचि नहीं ले रहे हैं। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को पांच साल से विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं मिले हैं।

नियम अलग होने से नहीं आना चाहते डॉक्टर

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नियम जेएएच से अलग हैं। जेएएच के डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस भी करत सकते हैं, लेकिन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस की अनुमति नहीं है। साथ ही अन्य भत्तों में भी काफी अंतर होने से यहां डॉक्टर काफी कम आ रहे हैं।

इतने आवेदन आए

● प्राध्यापक पद के लिए: पीडियाट्रिक एंड नियोनेटोलॉजी एनेस्थेसिया- 1

● पीडियाट्रिक सर्जरी: 2- यूरोलॉजी विभाग – 1

● सह प्राध्यापक पद के लिए: ऑर्गन ट्रांसप्लांट एनेस्थेसिया क्रिटिकल केयर- 1

● रेडियोडायग्नोसिस विभाग: 1 सहायक प्राध्यापक के लिए

● पीडियाट्रिक सर्जरी: 1 इन्टरवेंशनल रेडियोलॉजी- 2

● यूरोलॉजी विभाग: 1 नेफ्रोलॉजी विभाग- 2

● पीडियाट्रिक गेस्ट्राएंट्रोलॉजी: 1 पीड्रियाट्रिक एंड नियोनेटॉली एनेस्थेसिया- 1

● जनरल एनेस्थेसिया: 1

● यह आए डॉक्टर: दो डॉक्टरों के प्रमोशन हुए

● नेफ्रोलॉजी विभाग में दो डॉक्टर आए: रेडियोलॉजी विभाग में एक डॉक्टर आए

यह है विभागों की स्थिति

न्यूनेटोलॉजी: शुरू नहीं हो सका।

पीडियाट्रिक सर्जरी: चल रहा है।

नेफ्रोलॉजी: शुरू नहीं हो सका।

यूरोलॉजी: चल रहा है।

गेस्ट्रोएंटोलॉजी: शुरू नहीं हो सका।

गेस्ट्रो सर्जरी: शुरू नहीं हो सका।

एनेस्थीसिया: चल रहा है।

रेडियोलॉजी: चल रहा है।

फिर विज्ञापन निकाला जाएगा

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए विज्ञापन निकाला गया था, इसमें कुछ डॉक्टर आए हैं। लेकिन गेस्ट्रो सर्जरी, नियोनेटॉलोजी जैसे विभागों के लिए कोई डॉक्टर नहीं आया है। इसके लिए फिर विज्ञापन निकाला जाएगा।

प्रवक्ता जीआरएमसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *