हिरासत में नहीं कर सकती पुलिस मारपीट ?

हिरासत में नहीं कर सकती पुलिस मारपीट….हिरासत और गिरफ्तारी में क्या है अंतर, जानें 7 अधिकार …

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हाल ही में पुलिस कस्टडी में मारपीट करने वाले पुलिस ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। दरअसल पुलिस ने सड़क किनारे पार्किंग करने पर एक लड़के को हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद लड़के के साथ पुलिस ने कस्टडी में मारपीट की। लड़के ने पुलिस के खिलाफ कस्टडी में वायलेंस का केस कर दिया था।

जरूरत की खबर में आज जानेंगे कि क्या पुलिस हिरासत में लेने के बाद मारपीट कर सकती है, गिरफ्तार होने का बाद व्यक्ति के पास अपने बचाव के कौन से अधिकार होते हैं। साथ ही से समझेंगे कि हिरासत और गिरफ्तारी में क्या फर्क होता है।

आज हमारे एक्सपर्ट हैं…..

सवाल: हिरासत में लेने या गिरफ्तार होने के बाद व्यक्ति के पास क्या अधिकार हैं?
जवाब: 
इसे क्रिएटिव से समझते हैं।

 

सवाल: हिरासत और गिरफ्तारी में क्या अंतर होता है?

जवाब: हिरासत और गिरफ्तारी दोनों एक दूसरे से अलग होते हैं। अक्सर लोग इसे एक ही समझ लेते हैं। हिरासत में व्यक्ति को पूछताछ के लिए कुछ घंटे के लिए जेल या थाने में रखा जाता है।

जबकि गिरफ्तारी में व्यक्ति किसी क्राइम का दोषी होता है या शक होने पर उसे जेल भेजा जाता है।

हर गिरफ्तार व्यक्ति को पहले हिरासत में लिया जाता है। पूछताछ या कोर्ट के आदेश के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है।

सवाल: क्या हिरासत और गिरफ्तारी के बाद व्यक्ति को एक जैसे अधिकार मिलते हैं?
जवाब: 
हां, गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए व्यक्ति को लगभग एक जैसे अधिकार मिलते हैं। गिरफ्तार व्यक्ति के पहले जैसे मौलिक अधिकार की आजादी खत्म हो जाती है लेकिन उनके पास अपनी सुरक्षा के लिए कुछ अधिकार होते हैं।

सवाल: पुलिस कब किसी को गिरफ्तार कर सकती है?
जवाब:
 पुलिस कानूनन विशेष परिस्थितयों में ही किसी को गिरफ्तार कर सकती है। जैसे-

  1. उसने कोई कानून तोड़ा हो।
  2. उसके खिलाफ कोई लिखित शिकायत दर्ज की गई हो।
  3. पुलिस को इस बात का शक हो कि व्यक्ति कोई अपराध करने वाले हो।
  4. वह जमानत पर हो और जमानत के नियमों का उल्लंघन कर रहे हो।

सवाल: पुलिस कब किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकती?
जवाब:
 इसके लिए भी कानूनन कुछ परिस्थितियां तय हैं। जैसे-

  1. पुलिस बगैर कारण बताए गिरफ्तार नहीं कर सकती।
  2. कुछ स्पेशल कंडीशन को छोड़कर पुलिस बिना वारंट के किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकती।
  3. पुलिस स्पेशल ऑपरेशन को छोड़कर बिना वर्दी में गिरफ्तार नहीं कर सकती।

नोट- पुलिस की वर्दी की नेमप्लेट में नाम साफ लिखा होना चाहिए।

सवाल: एक महिला को गिरफ्तार करते समय पुलिस को किन चीजों को ध्यान में रखना होता है?
जवाब:
 महिला को गिरफ्तार करने के लिए कुछ अलग नियम है, इन्हे नीचे पॉइंट्स से समझते हैं।

  • महिला को केवल एक महिला पुलिस ही गिरफ्तार कर सकती है।
  • सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले एक महिला को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता (जब तक कि स्पेशल कंडीशन न हो)।
  • स्पेशल कंडीशन में अगर रात में महिला को गिरफ्तार किया जाना है तो, महिला पुलिस अधिकारी को मजिस्ट्रेट से एक लिखित परमिशन लेनी होगी।
  • अगर महिला पुलिस नहीं है, या उनके आने में देरी से जांच में रूकावट आ सकती है, तो पुरूष पुलिस भी महिला को गिरफ्तार कर सकता है। लेकिन गिरफ्तारी से ठीक पहले या बाद उसे अपने अरेस्ट मेमो में, अपनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की वजह बताना होगा।

सवाल: किसी को हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की क्या जिम्मेदारियां हैं?
जवाब:
 केस की जांच के साथ-साथ पुलिस की अरेस्ट किए व्यक्ति के लिए भी कुछ जिम्मेदारियां हैं। इन्हें नीचे पॉइंट्स में समझते हैं।

सवाल: गिरफ्तारी के बाद या हिरासत में क्या पुलिस को मारपीट या वायलेंस करने का अधिकार होता है?
जवाब:
 पुलिस गिरफ्तारी के बाद किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट नहीं कर सकती। इस संबंध में देश की सर्वोच्च सुप्रीम कोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया है।

पुलिस गिरफ्तारी के बाद थाने में मारपीट करती है तो इसे कस्टोडियल वायलेंस कहते हैं। भारत में यह गैर-कानूनी है।

सवाल: कस्टोडियल वायलेंस क्या सिर्फ मारपीट यानी फिजिकल टॉर्चर होता है?
जवाब: 
नहीं। पुलिस इन 3 में से किसी तरह का भी टॉर्चर करती है तो वह कस्टोडियल वायलेंस होता है।

फिजिकल वायलेंस: इसमें पुलिस मारपीट करती है। कईं बार इससे व्यक्ति की जान भी चली जाती है। जिसे कस्टोडियल डेथ कहते हैं।

साइकोलॉजिकल वायलेंस: इसमें गिरफ्तार किए व्यक्ति को खाना, पानी, नींद या टॉयलेट जैसी बुनियादी जरूरतों से दूर रखा जाता है। उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है जिससे व्यक्ति मेंटल रूप से कमजोर हो जाता है।

सेक्सुअल वायलेंस: इसमें पुलिस जोर-जबरदस्ती से व्यक्ति को सेक्सुअली टॉर्चर करती है। इसमें गलत जगह छूना, रेप जैसी चीजें शामिल हैं।

सवाल: थाने में मारपीट करने पर पुलिस के खिलाफ क्या कानून है?
जवाब: 
पुलिस के पास मारपीट करने का अधिकार नहीं होता है। पुलिस बिना न्यायालय के इजाजत किसी भी प्रकार से मारपीट नहीं कर सकती है।

यदि पुलिस हिरासत या गिरफ्तारी के बाद व्यक्ति के साथ मारपीट करती है तो धारा 190 क्रिमिनल प्रोसीजर कोड 1973 कानून के तहत मजिस्ट्रेट पुलिस के खिलाफ वारंट जारी कर देता है और उनकी गिरफ्तारी या कार्रवाई करने का आदेश भी दे सकता है।

वायलेंस या मारपीट करने वाले पुलिस के खिलाफ IPC की धारा 330 एवं 331 में भी सजा का प्रावधान दिया गया है।

नोट- अगर हिरासत में व्यक्ति की नेचुरल डेथ हो जाती है तो कोई कानून लागू नहीं होगा।

सवाल: गिरफ्तार के बाद पुलिस थाने में मारपीट या वायलेंस करें तो कहां शिकायत कर सकते हैैं?
जवाब: 
इसे पॉइंट्स में समझते हैं।

  1. पुलिस के खिलाफ FIR कर सकते हैं।
  2. सीनियर पुलिस अधिकारी या SP को शिकायत कर सकते हैं।
  3. इसकी शिकायत अगले दिन कोर्ट में मजिस्ट्रेट से कर सकते हैं।
  4. पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी में भी पुलिस की शिकायत कर सकते हैं।

सवाल: पुलिस स्टेशन में पुलिस FIR नहीं लिखती है, तो क्या कर सकते हैं?
जवाब: 
पुलिस स्टेशन में यदि पुलिस FIR नहीं लिखती है तो इसकी शिकायत CrPC की धारा 156(2) के तहत सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस यानी एसपी को की जा सकती है। अगर एसपी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं तो इस बात की शिकायत मजिस्ट्रेट कोर्ट में की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *