थानेदारों की जाति पर विवाद … डॉ गोविंद सिंह, नेता प्रतिपक्ष ?

विधानसभा चुनाव से पहले थानेदारों की जाति पर विवाद …

दो मंत्रियों के क्षेत्र में उन्हीं की जाति के थानेदार, नेता प्रतिपक्ष के यहां ब्राह्मण .

विधानसभा चुनाव से पहले थानों की जमावट और थानेदार लगाने को लेकर विवाद हो गया है। ​भिंड में दो मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र (अटेर, मेहगांव) के थानों में उनकी जाति के क्षत्रिय थाना प्रभारी बैठाए गए हैं। वहीं, क्षत्रिय जाति से ही आने वाले नेता प्रतिपक्ष व लहार से कांग्रेस विधायक की विधानसभा के थानों में ब्राह्मण थाना प्रभारी बनाए गए हैं। दरअसल, भाजपा लगातार 7 बार से लहार विधानसभा सीट हार रही है।

कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव में फायदा दिलवाने के लिए अपनी ​जाति के थाना प्रभारी लगाए गए हैं। कुछ ऐसा ही हाल भिंड विधानसभा सीट से भाजपा विधायक की सीट पर है। यही नहीं, एससी वर्ग के लिए आरक्षित गोहद विस क्षेत्र में एक भी अनुसूचित जाति का टीआई नहीं है। यहां से कांग्रेस का विधायक है। इस संबंध में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भिंड एसपी मनीष खत्री पर थानों में जातिगत पोस्टिंग को लेकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत भारत निर्वाचन आयोग से की है।

भिंड में क्षत्रिय, ब्राह्मण सहित अन्य जाति के अधिकांश मतदाता अपनी जाति के प्रत्याशियों को मतदान करते हैं। मेरे क्षेत्र के थानों में ब्राह्मण समाज के थाना प्रभारी भेजे गए। अधिकांश थाना प्रभारियों की रिश्तेदारियां स्थानीय भाजपा नेताओं से हैं। निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।
– डॉ गोविंद सिंह, नेता प्रतिपक्ष

विधानसभा क्षेत्र लहार (डॉ गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष)

  • आलमपुर थाना अनीता मिश्रा
  • दबोह थाना परमानंद शर्मा
  • रावतपुरा थाना रामशरण शर्मा
  • लहार थाना वरुण तिवारी
  • मिहोना थाना राजेश सातनकर
  • मछंड चौकी कमलकांत दुबे
  • असवार थाना वैभव तोमर

2- महेगांव: छह में से पांच थानों में क्षत्रिय
विधानसभा क्षेत्र- मेहगांव (ओपीएस भदौरिया राज्यमंत्री)

  • गोरमी थाना प्रवीण सिंह चौहान
  • रौन थाना बृजेंद्र सिंह सेंगर
  • अमायन थाना रवि सिंह तोमर
  • बरासो थाना सीपी सिंह चौहान
  • मेहगांव थाना ओपी मिश्रा
  • भारौली थाना सोहनीश तोमर
  • अटेर: पांच में से चार थानों में क्षत्रिय
  • विधानसभा क्षेत्र- अटेर (डॉ अरविंद सिंह भदौरिया केबिनेट मंत्री)
  • अटेर थाना प्रशांत यादव
  • बरोही थाना बृजमोहन सिंह भदौरिया
  • पावई थाना सत्येंद्र सिंह कुशवाह
  • सुरपुरा थाना अमित सिंह सिकरवार
  • फूप थाना रामनारायण सिंह भदौरिया
  • भिंड: छह में से चार में क्षत्रिय थानेदार
  • विधानसभा क्षेत्र- भिंड (संजीव सिंह कुशवाह, विधायक)
  • शहर कोतवाली सत्येंद्र सिंह राजपूत
  • देहात थाना सुधीर सिंह कुशवाह
  • नयागांव थाना आलोक तोमर
  • ऊमरी थाना रविंद्र शर्मा
  • महिला थाना गीता सिकरवार
  • अजाक थाना वीरेंद्र सिंह यादव
  • गोहद: यह एससी वर्ग के लिए आरक्षित, फिर भी यहां एक भी इस वर्ग का थानेदार नहीं:
  • विधानसभा क्षेत्र- गोहद (मेवाराम जाटव विधायक)
  • गोहद राजेश शर्मा
  • गोहद चौराहा थाना प्रदीप कुमार सोनी
  • मालनपुर थाना संतोष यादव
  • मौ थाना विश्वदीप सिंह परिहार
  • एंडोरी थाना हरजेंद्र सिंह चौहान

भिंड जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र… लहार में भाजपा 7 बार से हार रही

अटेर विस सीट
यहां से भाजपा विधायक अरविंद सिंह भदौरिया प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। क्षत्रिय वर्ग से आते हैं। यहां पांच थाना/चौकियों में से 4 में क्षत्रिय ​थाना प्रभारी लगाए हैं।

लहार विस सीट
यह नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस विधायक डॉ गोविंद सिंह की सीट है। यहां 7 थाना/चौकियों में से 6 के प्रभारी ब्राह्मण हैं। इस सीट पर भाजपा यहां से ज्यादातर ब्राह्मण वर्ग से प्रत्याशी उतारती रही है।

भिंड विस सीट
यहां से भाजपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह क्षत्रिय वर्ग से आते हैं। इनके क्षेत्र के 6 थानों में से चार के थाना प्रभारी क्षत्रिय हैं। सिर्फ ऊमरी में ब्राह्मण और अजाक थाना में यादव थाना प्रभारी है।

​गोहद विस सीट …

यह एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। यहां एक भी इस वर्ग का थानेदार नहीं है।

मेहगांव विस सीट…

भाजपा विधायक ओपीएस भदौरिया राज्यमंत्री हैं। यहां छह थाना/ चौकियों में से 5 के प्रभारी क्षत्रिय वर्ग से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *