नोएडा : बाढ़ के बाद पहली बार चला फॉर्म हाउस पर बुलडोजर !

बाढ़ के बाद पहली बार चला फॉर्म हाउस पर बुलडोजर…
50 फॉर्म हाउस किए गए ध्वस्त, दी गई चेतावनी; किया गया था पक्का कंस्ट्रक्शन
सेक्टर-150 डूब क्षेत्र में बने अवैध फार्म हाउसों को ध्वस्त करता प्राधिकरण का बुलडोजर

यमुना के डूब क्षेत्र में बने अवैध फॉर्म हाउस पर प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाया है। सोमवार को यहां सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक केवी सिंह की अगुआई में 50 से ज्यादा फॉर्म हाउस ध्वस्त किए गए। इनका निर्माण अवैध तरीके से किया गया था।

उन्होंने बताया कि ये फॉर्म कई हजार वर्गमीटर पर बने थे। इन लोगों ने पक्का कंस्ट्रक्शन किया था साथ ही यहां कॉमर्शियल एक्टिविटी चल रही थी। उन्होंने कहा जिन फॉर्म हाउसों पर कोर्ट का स्टे है वहां यथा स्थिति बनी हुई है।

बता दे जुलाई महीने में यमुना में आई बाढ़ के बाद इस स्थान पर बने सभी फॉर्म हाउस डूब गए थे। यहां से लोगों को निकालने के लिए तीन से चार दिनों तक एनडीआरएफ , पुलिस और प्राधिकरण को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा था। इसमें कई मवेशियों की जान तक चली गई थी।

इसके बाद प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने एक हवाई सर्वे कराया था। जिसमें अवैध निर्माण वाले फार्म हाउसों का चिह्नित किया गया था। कयास लगाया जा रहे थे कि इसके बाद बड़े स्तर पर अवैध फॉर्म हाउसों को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलेगा।

निर्माणाधीन फार्म हाउस को ध्वस्त करते हुए
निर्माणाधीन फार्म हाउस को ध्वस्त करते हुए

फिलहाल सोमवार को यहां बने 50 फॉर्म हाउस को ध्वस्त किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई यदि दोबारा कंस्ट्रक्शन किया तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बता दे यमुना का करीब 5 हजार हेक्टेयर एरिया डूब क्षेत्र में है।

यहां किसी प्रकार का पक्का कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी यहां करीब एक हजार से ज्यादा फॉर्म हाउस बने है। इससे पहले जो अभियान चलाया गया था उसमें करीब 164 फॉर्म हाउस ध्वस्त किए गए थे। लेकिन हाईकोर्ट से स्टे के बाद यहां यथा स्थिति बनाए रखने को कहा गया।

सर्वे के बाद भूखंड वॉर रिपोर्ट तैयार करने के थे निर्देश
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने कहा था कि यमुना और हिंडन के डूब क्षेत्र में बने अवैध फॉर्म हाउस और अन्य अवैध निर्माण पर कार्रवाई होगी। इसके लिए अवैध निर्माण को चिह्नित कर भूखंड वार रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।

इसके लिए पूरे डूब क्षेत्र का सर्वे कराया गया था। निबंधन विभाग की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी कि उन्होंने डूब क्षेत्र में कैसे रजिस्ट्री होने दी और उन पर अंकुश नहीं लगाया। सभी अवैध फॉर्म हाउस और अन्य अवैध निर्माण कराने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

फॉर्म हाउस में जाने के लिए लगा दिए थे बैरिकेड जिसे तोड़ा गया
फॉर्म हाउस में जाने के लिए लगा दिए थे बैरिकेड जिसे तोड़ा गया

डूब क्षेत्र में यहां अवैध निर्माण
नोएडा में यमुना सेक्टर-94, 124, 125, 127, 128, 131, 133, 134, 135, 168 के अलावा 150 से होकर निकलती है। इसी तरह हिंडन नदी छिजारसी से प्रवेश करते हुए सेक्टर-63ए, बेहलोलपुर, शहदरा, सुथियाना, गढ़ी चौखंड़ी, सेक्टर-123, 118, 115, 143, 143ए, 148, 150, मोमनाथल के पास यमुना में मिलती है। यह दोनों ही नदिया नोएडा को चारों तरफ से घेरे हुए हैं और नदियों के किनारे की जमीन को ही डूब क्षेत्र कहते हैं, जहां पर खरीद-फ़रोख़्त प्रतिबंध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *