ग्वालियर : दुष्कर्म के आरोपी TI को गिरफ्तार करने की मांग !

दुष्कर्म के आरोपी TI को गिरफ्तार करने की मांग …
IG से बोली पीड़िता-साहब पूर्व टीआई को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
  • तत्कालीन टीआई तिमेश छारी पर है दुष्कर्म का मामला दर्ज, पीड़िता ने आईजी से की गिरफ्तारी की मांग - Dainik Bhaskar
तत्कालीन टीआई तिमेश छारी पर है दुष्कर्म का मामला दर्ज, पीड़िता ने आईजी से की गिरफ्तारी की मांग
  • हजीरा थाना में रहते हुए किया था दुष्कर्म

ग्वालियर में हजीरा थाना के पूर्व TI तिमेश छारी के खिलाफ एक महिला ने आईजी ग्वालियर से शिकायत की है। नवंबर 2023 में तत्कालीन TI पर महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, लेकिन आज तक TI को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। महिला का आरोप है कि तत्कालीन TI आजाद घूम रहा है और उसे दुष्कर्म के मामले में राजीनामा करने के लिए धमका रहा है।

कहता है कि उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी हत्या करवा देगा। इतना ही नहीं उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाकर एनकाउंटर करवा देगा। यहां बता दें कि इस महिला सहित तीन लोगों पर तत्कालीन हजीरा TI ने हनीट्रैप कर रुपए ऐंठने का मामला दर्ज कराया था।

ग्वालियर निवासी एक महिला ने नवंबर 2023 में हजीरा के तत्कालीन टीआई तिमेश छारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला का यह कहना था कि तत्कालीन टीआई ने उससे दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका लगातार शोषण किया। जिस पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन उससे पहले थाना प्रभारी तिमेश छारी ने महिला, उसकी सहेली व भाई पर हनीट्रैप कर पांच लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया था। वह मामला पड़ाव थाना में दर्ज हुआ था। हनीट्रैप के मामले में पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन महिला की शिकायत पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक तत्कालीन टीआई उमेश छारी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। यही कारण है कि पीड़िता ने आईजी ग्वालियर को शिकायती आवेदन देकर तत्काल टीआई की गिरफ्तारी कराने के लिए आदेश देने के लिए कहा है। महिला का कहना है कि फरार टीआई उसे धमका रहा है।

कोर्ट से दो पर निरस्त हो चुका है अग्रिम जमानत का आवेदन
दुष्कर्म के मामले में तत्कालीन TI तिमेश छारी दो बार अग्रिम जमानत का आवेदन दे चके हैं, लेकिन दोनों ही बार न्यायालय से उसका आवेदन निरस्त हो चुका है। यहां पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उसकी सम्पत्ति कुर्क करने की मांग की है।

पीड़िता का सवाल, आखिर TI को क्यों नहीं पकड़ रही पुलिस
पीड़िता ने पुलिस अफसरों से सवाल किया है कि आखिरकार अपने ही विभाग के दुष्कर्म के आरोपी तत्कालीन TI तिमेश छारी को पुलिस क्यों नहीं पकड़ रही है। उसे पुलिस के अधिकारी सरंक्षण दे रहे हैं जिस कारण वह आजाद घूम रहा है और धमका रहा है। जिससे मेरी जान को खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *