उज्जैन में सटोरियों से 15 करोड़ कैश जब्त!

उज्जैन में सटोरियों से 15 करोड़ कैश जब्त:3000 गडि्डयां और 7 देशों की करेंसी मिली; पुलिस ने रातभर गिनी फिर मशीन मंगवानी पड़ी
पुलिस ने पांच-पांच सौ की 3000 गडि्डयां जब्त की हैं। आरोपियों के पास नोट गिनने की मशीन भी मिली।

पुलिस को कृष्णा पार्क और मुस्सद्दीपुरा में बिल्डर पीयूष चोपड़ा के घर में गेमिंग और आईपीएल सट्टे की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह रेड की गई। पुलिस के छापे की सूचना मिलने के कारण यहां कारोबार चलाने वाला मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा भाग निकला।

उज्जैन पुलिस ने गेमिंग सट्टा में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 15 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। प्रदेश में संभवत: यह पहला मामला है, जब इतनी बड़ी रकम सटोरियों से एक साथ मिली हो।
उज्जैन पुलिस ने गेमिंग सट्टा में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 15 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। प्रदेश में संभवत: यह पहला मामला है, जब इतनी बड़ी रकम सटोरियों से एक साथ मिली हो।

आरोपियों के पास भी मिली नोट गिनने की मशीन

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 19 ड्रीम्स में पीयूष चोपड़ा के साथ पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ लोग कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय सट्टा खिला रहे हैं। पुलिस ने दबिश दी। यहां क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के बांग्लादेश और नीदरलैंड के मैच पर सट्टा लगाते 9 आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से 41 मोबाइल फोन, 11 लैपटाप, 1 मैक-मिनी, 1 आईपैड, राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय सिम, 3 मेमोरी कार्ड सहित अन्य संचार उपकरण जब्त किए गए। चांदी की सील्लियां भी मिलीं। अलग-अलग रंग के 11 बैगों में कुल 14.58 करोड़ नगद मिले। इनमें कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, यूरो, पाउंड, यूएस डॉलर, हंगरी यूरो, पॉलिश मुद्रा, नेपाली करेंसी थी।

सटोरियों से जब्त सामान। छापे की भनक लगते ही मुख्य आरोपी फरार हो गया।
सटोरियों से जब्त सामान। छापे की भनक लगते ही मुख्य आरोपी फरार हो गया।

जूम मीटिंग से होती थी सट्टेबाजी

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बुकी जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़ते थे। एक बार में एक लाइन पर 50,000 से 25,00,000 रुपए तक का धंधा किया जाता था। धंधा कितना किया जाना है यह पीयूष चोपड़ा अपने साथियों को बताता था। इसके बाद बुकीज को धंधे में उतारते थे। एक मैच में करोड़ों रुपयों की हार-जीत की बाजी लगाई जाती थी।

पुलिस ने इन 9 लोगों को गिरफ्तार किया…

पुलिस ने इन 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है 1. रोहित पिता सुरजीत सिंह (26), रेलवे कॉलोनी नीमच एमपी। 2. गौरव पिता सूरजमल जैन (26) कंचननगर नीमच। 3. मयूर जैन पिता विजय जैन (30), बगाना नीमच। 4. आकाश मसीही पिता अजय मसीही (26), मिशन अस्पताल के पास नीमच। 5. हरीश पिता राजमल तेली (36), डाक बंगला रोड निम्बाहेडा राजस्थान। 6. गुरप्रीत सिंह पिता सरदार गुरमिल सिंह (36), माता नगर लुधियाना पंजाब। 7. जसप्रीत उर्फ रूबल पिता हरमंदर सिंह (30), 2730 अमरपुरा लुधियाना पंजाब। 8. सतप्रीत सिंह पिता परमजीत सिंह (34), शहीद भगत सिंह नगर लुधियाना पंजाब। 9. चेतन नेगी पिता स्व. पूरनचंद नेगी (37), शराबानगर लुधियाना पंजाब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *