सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल ?
बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत…ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी
बरेली में शनिवार को पीलीभीत रोड पर एक घंटे तक दबंगों का कब्जा रहा। खुलेआम फायरिंग से वहां दहशत फैल गई। यातायात थम गया। लोगों ने देखा कि राजीव राणा गुट के की भीड़ पर पिता-पुत्र अपने कुछ लोगों के साथ भारी पड़ गए। घटना के दौरान सड़क पर संजयनगर निवासी रोहित ठाकुर और सटोरिया संजय खुलेआम फायरिंग करते देखे गए।
आदित्य ने फायरिंग कर रहे राजीव राणा गुट के लोगों को कार से कुचलने की कोशिश की। रोहित व संजय कार के नीचे दब गए। कार भी गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद आदित्य और उसका बेटा पकड़े गए। वायरल वीडियो में दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे पर गोलियां दागते दिखाई दे रहे हैं।
![बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी firing in bareilly for one hour Stampede on road due to indiscriminate firing people hiding in their homes](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/23/firing-in-bareilly_c4906590499bf9b50641057cc2188abd.jpeg?w=414&dpr=1.0)
राहगीह बचने के लिए इधर-उधर छिप रहे हैं। राहगीरों ने वीडियो बनाया तो उनसे भी अभद्रता की गई। दहशत का आलम यह था कि आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए और दरवाजे बंद कर लिए।
![बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी firing in bareilly for one hour Stampede on road due to indiscriminate firing people hiding in their homes](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/23/firing-in-bareilly_f17063174c0be0046734a374b0d5622f.jpeg?w=414&dpr=1.0)
आरोपी आदित्य और उसका बेटा गिरफ्तारी के वक्त पुलिस से भी उलझ गए। उनकी लाइसेंसी पौनिया भी जब्त कर ली गई। आदित्य ने बताया कि उसके माता-पिता भी पुलिस में थे। उसकी रगों में भी पुलिस का खून है।
![बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी firing in bareilly for one hour Stampede on road due to indiscriminate firing people hiding in their homes](http://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/23/firing-in-bareilly_3bf81edac29cbe2a3c136965c175ecb1.jpeg?w=414&dpr=1.0)
शनिवार तड़के पीलीभीत बाईपास पर जमीन कब्जे के विवाद में दोनों ओर से की गई फायरिंग में गिरफ्तार टाइल्स व्यापारी पिता-पुत्र के चौकीदार की ओर से शाम को रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसमें पूर्व विधायक भाजपा नेता पप्पू भरतौल व राजीव राणा समेत 12 लोग नामजद और 150 अज्ञात को शामिल किया गया है।
![बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी firing in bareilly for one hour Stampede on road due to indiscriminate firing people hiding in their homes](http://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/23/firing-in-bareilly_345da2bc72b8de02b2e11693b3c3c403.jpeg?w=414&dpr=1.0)
आदित्य के चौकीदार रोहित शर्मा ने रिपोर्ट कराई है कि सुबह साढ़े छह बजे वह दुकान पर बैठा था। वहां पिस्टल व तमंचे लेकर राजीव राणा, हरिओम, गौरीशंकर, संजय, राधे, आशीष, राजन, रोहित ठाकुर, केपी यादव, शिवम माथुर, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, राधे व 150 अन्य लोग आ धमके। इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्हें पीटकर दुकान से दो लाख रुपये व मोबाइल लूट लिए।
![बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी firing in bareilly for one hour Stampede on road due to indiscriminate firing people hiding in their homes](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/23/firing-in-bareilly_f70db53b6f1c2d415071c913579c4877.jpeg?w=414&dpr=1.0)
![बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी firing in bareilly for one hour Stampede on road due to indiscriminate firing people hiding in their homes](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/23/firing-in-bareilly_12c96b9ed8a2e2aa87923a1caff8a354.jpeg?w=414&dpr=1.0)
पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने अपनी नामजदगी को लेकर सफाई दी। अमर उजाला को उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार शाम ही बरेली से वृंदावन चले आए थे। यहां से उन्हें उज्जैन में महाकाल के दर्शन को जाना है। बताया कि राजेश राणा की कार का नंबर उनकी कार के नंबर से मिलता हुआ है, इसलिए लोग मानते हैं कि राजेश से उनका जुड़ाव है। पप्पू भरतौल का कहना है कि किसी भी पक्ष से उनका कोई लेनादेना नहीं है। उनके विरोधियों ने एक पक्ष को उकसाकर रिपोर्ट लिखा दी है, जांच में सब साफ हो जाएगा।
![बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी firing in bareilly for one hour Stampede on road due to indiscriminate firing people hiding in their homes](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/23/firing-in-bareilly_b867983ffceed5fdfaf56a09770e379c.jpeg?w=414&dpr=1.0)
![बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी firing in bareilly for one hour Stampede on road due to indiscriminate firing people hiding in their homes](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/23/firing-in-bareilly_c00d90407b87e4e5106ec915e27d038e.jpeg?w=414&dpr=1.0)
सीओ तृतीय अनीता चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात में राजीव राणा व उसके करीबियों के घर दबिश दी। देर रात तक पुलिस ने राजीव राणा के चौपुला निवासी शिवकुमार, मुड़िया अहमद नगर निवासी रविंद्र व सनोज, सैनिक कॉलोनी निवासी संदेश, कृष्णानगर कॉलोनी निवासी पंकज गुप्ता, जोगी नवादा के ओमकार राठौर को गिरफ्तार कर लिया।
![बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी firing in bareilly for one hour Stampede on road due to indiscriminate firing people hiding in their homes](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/23/firing-in-bareilly_e5e2a725913bac22d298819516338811.jpeg?w=414&dpr=1.0)
![बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी firing in bareilly for one hour Stampede on road due to indiscriminate firing people hiding in their homes](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/23/firing-in-bareilly_42714dcc0b5f89b89800d3ac30172f2f.jpeg?w=414&dpr=1.0)
![बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी firing in bareilly for one hour Stampede on road due to indiscriminate firing people hiding in their homes](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/23/accused_e94253dc3ac320c8c292fa80b1b567af.jpeg?w=414&dpr=1.0)
Bareilly Firing Case –
दोनों पक्ष एक-दूसरे से झगड़ा व मारपीट करने लगे। देखते ही देखते बवाल हो गया। आदित्य पक्ष ने राजीव गुट की ओर से लाई गईं दो जेसीबी पर तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने बवाल रोकने की कोशिश की पर सफल न हो सकी। थोड़ी देर में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। तब राजीव पक्ष के लोग भागने लगे। आदित्य पक्ष ने अपनी कार से उन्हें दौड़ाया। कार की टक्कर से राजीव गुट के संजय और रोहित घायल हो गए। फायरिंग, तोड़फोड़ और आगजनी से दहशत फैल गई थी।
![बरेली बवाल की तस्वीरें: एक घंटे दहशत...ताबड़तोड़ फायरिंग से सड़क पर भगदड़, वीडियो बनाने पर राहगीरों से बदसलूकी firing in bareilly for one hour Stampede on road due to indiscriminate firing people hiding in their homes](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/06/22/firing_5732c4b908b15d0deb3c7abf1ced2095.jpeg?w=414&dpr=1.0)
पीलीभीत बाईपास पर जमीन कब्जे के विवाद में दोनों ओर से की गई फायरिंग में गिरफ्तार टाइल्स व्यापारी पिता-पुत्र के चौकीदार की ओर से शाम को रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसमें पूर्व विधायक भाजपा नेता पप्पू भरतौल व राजीव राणा समेत 12 लोग नामजद और 150 अज्ञात को शामिल किया गया है।