आपके अंदर जुनून है, तो सब संभव है

आपके अंदर जुनून है, तो सब संभव है

  • किताबों से जानिए, कैसे ऊंचाइयां हासिल करने में जुनून का सबसे बड़ा हाथ होता है? क्यों जरूरी है कठिन परिस्थितियों में खुद के ऊपर नियंत्रण रखना?

सफलता की पहली शर्त है काम के प्रति जुनून
काम के प्रति आपका जुनून सफलता के दरवाजे खोल देता है। जुनून हर चीज को संभव बना देता है। यदि जुनून है, तो सामान्य व्यक्ति भी ऊंचाइयां छू सकता है। आपकी सफलता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप क्या करते हैं, कितना प्राप्त करते हैं। बल्कि इस पर निर्भर करती है कि आपके अंदर जुनून कितना है। जब आपके अंदर किसी कार्य को करने का जुनून पैदा होता है तो उसको आंतरिक प्रेरणा कहते हैं।(ग्रिट)

अच्छी आदतों के साथ जीना आसान हो जाता है
बुरी आदतें डालना आसान है, लेकिन उनके साथ जीना मुश्किल है। अच्छी आदतें डालना मुश्किल है, लेकिन उनके साथ जीना आसान है। हर चीज आसान होने से पहले मुश्किल होती है। इसलिए जरूरी है कि आप काम करने की आदत डालें। फिर उस आदत को दिनचर्या में बदल दें। तभी आपके व्यक्तित्व का विकास संभव है। आप देखेंगे कि कुछ ही समय में आप उत्कृष्ट काम करने के आदी हो जाएंगे। (एटॉमिक हैबिट्स)

खुद पर नियंत्रण रखें, समय के साथ ही चलें
सफलता के लिए मेहनत बेहद जरूरी है। लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा जरूरी है कठिन परिस्थितियों में खुद के ऊपर नियंत्रण रखना। जब आप डरना बंद करते हैं तो कठिन परिस्थितियों में भी खुद पर नियंत्रण रख पाते हैं। सफलता का रास्ता आसान नहीं है। सफलता सही समय पर और सही दिशा में मेहनत करके हासिल हो सकती है। रफ्तार से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे तो गिरने का डर रहेगा। समय के साथ चलिए। (द सक्सेस प्रिंसिपल्स)

लोगों को देखने व परखने का नजरिया बदल लें
हम उम्मीद करते हैं कि लोग उस छवि के अनुरूप ही जिएं, जो हमारे दिमाग में है। जब हम उन्हें पहली बार देखते हैं, तो हम उम्मीद करते हैं कि वे हमारी अपेक्षा के अनुरूप दिखाई दें। अगर वो हमारी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरते, तो हम निराश हो जाते हैं। त्वरित आकलन दिमाग में फिल्टर खड़े करते हैं। अपने फिल्टर हटाकर व्यक्ति को दोबारा देखें। आपको हैरानी होगी कि आप अभी तक उनके कितने ही अच्छे गुणों को नजरअंदाज कर रहे थे। (माइंडसेट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *