आगरा भाजपा नेता के मैरिज होम पर दलित किशोरी से रेप !

भाजपा नेता के मैरिज होम पर दलित किशोरी से रेप
परिजन बोले- बेटी को दफनाने की थी योजना, आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग

जबकि पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेता के चालक भीम सेन और भाजपा नेता को भी जेल भेज दिया है। भाजपा नेता के रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं परिजनों ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की।

किशोरी से रेप की घटना के बाद सदर बाजार थाने पर प्रदर्शन करते लोग।
किशोरी से रेप की घटना के बाद सदर बाजार थाने पर प्रदर्शन करते लोग।

शनिवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मिला
मायावती के एक्स पर पोस्ट करने के बाद शुक्रवार शाम को सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा नेता पर कार्रवाई की बात कही थी। शनिवार को कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल भी पीड़िता के घर पर पहुंचा। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने भाजपा नेता के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग की।

भाजपा नेता के मैरिज होम में मिली किशोरी
घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। युवती के परिजनों ने बताया कि वो घर के पास दुकान पर गई थी। मगर, वापस नहीं लौटी। रात नौ बजे से उसकी तलाश शुरू की। वो भाजपा नेता प्रेम चंद कुशवाहा के मैरिज होम में पहुंचे। प्रेमचंद कुशवाहा मैरिज होम में मिले। उन्होंने अंदर किसी के होने से इन्कार किया।

परिजनों ने बताया किशोरी वहीं मिली और बेहोश थी। उसे गोदी में उठाकर लाए। होश में आने पर किशोरी ने भाजपा नेता के चालक भीमसेन उर्फ भीमा का नाम लिया। वह मैरिज होम से फरार हो गया था।

जबकि प्रेमचंद को पकड़ लिया। उन्हें थाना लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि घटनास्थल पर नेता के भतीजे संदीप और आकाश मौजूद थे। वह फरार हो गए थे। किशोरी ने भीमा का नाम लिया। बताया कि उसने गलत काम किया।

सपा सांसद रामजीलाल सुमन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।
सपा सांसद रामजीलाल सुमन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।

थाने का किया घेराव
गुरुवार को जानकारी पर जाटव महापंचायत और बसपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया था। आरोप लगाया कि भाजपा नेता प्रेमचंद कुशवाहा ने मुख्य आरोपी का सहयोग किया। वह मैरिज होम का दरवाजा भी नहीं खोल रहा था। आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।

मामले में पुलिस ने भीमा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रेमचंद कुशवाहा को भी शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आगे की कार्रवाई के लिए पॉक्सो एक्ट में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। इस पर 27 अगस्त की तारीख लगी है।

दफनाने की साजिश का आरोप
थाने पर हंगामा करने वाले लोगों का कहना था कि जहां पर किशोरी के साथ रेप हुआ वहां शराब की बोतल और गिलास पड़े थे। इसके अलावा पास में गड्‌ढा खोदा हुआ था। आरोप है कि युवती को रेप के बाद जिंदा दफनाने की योजना थी।

साक्ष्य संकलन कर रहे
एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। इसकी विवेचना वह खुद कर रही हैं। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। उसके कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए गए थे। इसका अवलोकन किया गया। पीड़िता ने भीमा को आरोपी बताया।

…………………………

भाजपा नेता के मैरिज होम में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, जिंदा दफनाने की थी तैयारी कि तभी….

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बीते बुधवार की रात भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रेमचंद कुशवाह के मैरिज होम में दलित किशोरी से दुराचार हुआ। मुख्य आरोपित भाजपा नेता के चालक को पुलिस ने दुराचार और पोक्सो में जेल भेजा है। मुकदमे में उनका भतीजा भी नामजद है। घटना के विरोध में गुरुवार को सदर थाने में 3 घंटे तक हंगामा चला। जाटव महापंचायत ने घटना की निंदा की है। आरोप है कि घटना गैंगरेप की है। किशोरी को जिंदा दफनाने की तैयारी थी। कोलकाता कांड के विरोध में देशभर में प्रदर्शन चल रहा है। इससे पहले अयोध्या में दुराचार की घटना पर सियासत गरमाई थी। कई जगह दुराचार की घटना के बाद सख्त कार्रवाई हुई। बुलडोजर चला। गुरुवार को भीड़ ने ऐसी ही सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सदर थाने का घेराव किया। भीड़ की मांग थी कि इस घटना में भी बुलडोजर चले। मैरिज होम ध्वस्त किया जाए।

जानिए, क्या है पूरा मामला?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजे की है, जब एक 16 वर्षीय किशोरी घर के पास ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी। किशोरी के माता-पिता नहीं हैं। वह अपनी मौसी के साथ रहती है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की। कुछ लोगों ने बताया कि आखिरी बार किशोरी को कुशवाह महासभा के पदाधिकारी प्रेमचंद कुशवाह के माधव मैरिजहोम के पास देखा था। परिजन मैरिजहोम पहुंचे।

पीड़ित दलित किशोरी को जिंदा दफनाने की थी तैयारी: पीड़ित परिजन
आरोप है कि प्रेमचंद और उनके भतीजे आकाश ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। परिजन पीछे की दीवार कूदकर अंदर पहुंचे तो किशोरी बदहवास हालत में मिली। उसने बताया कि भीमसैन उर्फ भीमा ने उसके साथ दुराचार किया। वहां गड्ढा खुदा हुआ था। उसे जिंदा दफनाने की तैयारी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा। रात को लेडी लॉयल में मेडिकल नहीं हुआ। आरोप है कि पुलिस मेडिकल नहीं कराना चाहती थी। बमुश्किल सुबह मेडिकल हुआ। रात में ही मुकदमा लिख गया था। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में लोग सदर थाने पहुंचे। घटना के विरोध में थाना घेर लिया। किशोरी के परिजन घटना को गैंगरेप की बताने लगे।

BJP के पूर्व जिला महामंत्री प्रेमचंद कुशवाह के मैरिज होम में हुआ दलित किशोरी से दुष्कर्म
परिजनों का कहना है कि घटना में प्रेमचंद और उसके भतीजे आकाश को भी पकड़ा जाए। वे भी आरोपित हैं। जातिसूचक शब्द बोले। दरवाजा नहीं खोला। तीन घंटे तक सदर थाने में भीड़ डटी रही। पुलिस की सांसें अटकी रहीं। दलित किशोरी से दुराचार भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री प्रेमचंद कुशवाह के मैरिज होम में हुआ। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटी की तलाश करते हुए वे मैरिज होम तक पहुंचे थे। दरवाजा खटखटाया। प्रेमचंद कुशवाह और उनके भतीजे आकाश ने दरवाजा नहीं खोला। साफ इनकार कर दिया। घटना दलित बेटी के साथ हुई है। इंसाफ चाहिए। इस घटना में जो भी शामिल है उसे पकड़ा जाए। पुलिस इस मामले को हल्केपन से ले रही है। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने जैसे-तैसे भीड़ को समझाया। आश्वासन दिया कि इस मामले में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

भीमसेन उसे जबरन मैरिज होम में ले गया: पीड़ित किशोरी
किशोरी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि भीमसेन उसे जबरन पकड़कर मैरिज होम में ले गया था। वहां उसके साथ गलत काम किया। किशोरी के कोर्ट में भी बयान दर्ज हो गए हैं। फिलहाल विवेचक ने उनका अवलोकन नहीं किया है। बयानों के अवलोकन पर साफ होगा कि घटना के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था। उनकी भूमिका क्या थी। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में घटनास्थल मैरिज होम ही बताया है। वहीं, प्रेमचंद कुशवाह ने पुलिस को बताया कि भीमा मूलत फतेहपुर सीकरी का निवासी है। दो माह पहले ही उसके यहां नौकरी पर आया था। पुलिस ने उससे यह नहीं पूछा कि उसने भीड़ के आने पर मैरिज होम का दरवाजा क्यों नहीं खोला था। उसका भतीजा वहां क्या कर रहा था। एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि किशोरी के साथ हुई घटना में तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। किशोरी के कोर्ट में बयान कराए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *