Delhi Election: मुस्लिम बाहुल्य व आरक्षित सीटों पर कम मतदान से बढ़ीं धड़कनें ?
मुस्लिम बाहुल्य और आरक्षित सीटों पर कम मतदान से धड़कनें बढ़ गई हैं। कुछ सीटों पर सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बाहुल्य और आरक्षित सीटों पर मतदान प्रतिशत में 2020 की तुलना में गिरावट देखी गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 की तुलना में 2025 में कई सीटों पर मतदान कम हुआ, जबकि कुछ सीटों पर मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
आरक्षित सीटों की बात करें तो 2020 की तुलना में 2025 में लगभग सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है। सबसे अधिक गिरावट करोल बाग सीट पर देखी गई। वहीं, मुस्लिम बाहुल्य ओखला सीट पर सबसे अधिक गिरावट देखी गई। कम मतदान ने राजनीतिक दलों की धड़कन बढ़ गई है।
2013 के चुनाव में आप की एंट्री से पहले आरक्षित सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा था। 1993 में 13 आरक्षित सीटों में से आठ भाजपा और पांच पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते थे। तब भाजपा ने सरकार बनाई थी। 1998 में 12 आरक्षित सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। तब कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। 2003 में कांग्रेस 10 सीटों पर जीती थी। दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। तब कांग्रेस ने सरकार बनाई थी।
2008 में कांग्रेस ने 9, भाजपा ने 2, बसपा ने एक सीट पर जीत हासिल की। तब कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। 2013 में आप को 9, भाजपा को 2 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी। आप-कांग्रेस ने गठबंधन सरकार बनाई थी। 2015 और 2020 में सभी सीटों पर आप जीती थी।
आरक्षित सीट जीतने वाली पार्टी ने बनाई सरकार
आरक्षित सीट पर मतदान
सीट | 2013 | 2015 | 2020 | 2025 |
सुल्तानपुर माजरा | 65.8 | 67.90 | 63.88 | 60.25 |
मंगोलपुरी | 69.31 | 71.78 | 66.48 | 64.81 |
करोल बाग | 66.30 | 67.15 | 61.16 | 54.55 |
पटेल नगर | 65.37 | 67.94 | 61.00 | 58.07 |
मादीपुर | 67.37 | 70.93 | 65.79 | 63.00 |
देवली | 63.89 | 67.94 | 63.53 | 59.30 |
अंबेडकर नगर | 68.30 | 69.47 | 64.29 | 59.47 |
त्रिलोकपुरी | 67.07 | 71.57 | 66.67 | 65.12 |
कोंडली | 67.07 | 69.99 | 67.30 | 62.90 |
सीमापुरी | 71.38 | 72.89 | 68.48 | 65.27 |
गोकलपुर | 71.16 | 73.46 | 70.92 | 68.29 |
बवाना | 60.52 | 61.46 | 61.97 | 59.42 |
मुस्लिम बाहुल्य सीट पर मतदान
सीट | 2013 | 2015 | 2020 | 2025 |
मुस्तफाबाद | 70.87 | 70.44 | 70.75 | 69.00 |
सीलमपुर | 67.33 | 71.62 | 71.42 | 68.70 |
बल्लीमारान | 67.84 | 69.16 | 71.64 | 63.87 |
ओखला | 61.15 | 60.91 | 58.97 | 54.90 |
बाबरपुर | 65.21 | 66.11 | 65.77 | 65.99 |
चांदनी चौक | 64.75 | 65.36 | 61.43 | 55.96 |
मटिया महल | 66.80 | 66.76 | 69.30 | 65.10 |
सदर बाजार | 71.18 | 71.92 | 66.80 | 60.40 |