ईडी ने 10 साल में 193 राजनेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए….
10 सालों में ED ने कितने राजनेताओं के खिलाफ दर्ज किए मामले? सरकार ने संसद में दी जानकारी
केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में बताया कि ईडी ने पिछले 10 वर्षों में वर्तमान और पूर्व सांसदों और विधायकों सहित राजनेताओं के खिलाफ 193 मामले दर्ज किए हैं । उन्होंने बताया कि 2016-17 और 2019-20 के वित्तीय वर्षों में दो मामलों में सजा भी हुई जबकि कोई बरी नहीं हुआ। 2022-23 के वित्तीय वर्ष में ईडी ने पूर्व और वर्तमान विधायकों के खिलाफ 32 मामले दर्ज किए।
ईडी ने 10 साल में 193 राजनेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए…
.वित्त राज्य मंत्री चौधरी ने राज्यसभा में दी जानकारी
कहा- झारखंड के दो पूर्व मंत्रियों को सजा भी हुई।
नई दिल्ली। ईडी ने पिछले 10 वर्षों में वर्तमान और पूर्व सांसदों और विधायकों सहित राजनेताओं के खिलाफ 193 मामले दर्ज किए हैं और इनमें से दो मामलों में सजा भी हुई है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
चौधरी ने बताया कि ईडी ने अप्रैल 2015 से फरवरी 2025 के बीच वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों के खिलाफ कुल 193 केस दर्ज किए हैं। हालांकि, राज्यवार डाटा नहीं रखा जाता है।
दो मामलों में हुई सजा
उन्होंने बताया कि 2016-17 और 2019-20 के वित्तीय वर्षों में दो मामलों में सजा भी हुई, जबकि कोई बरी नहीं हुआ। आधिकारिक रिकार्ड के अनुसार, झारखंड के पूर्व मंत्री हरि नारायण राय को 2017 में मनीलॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत सात साल के कठोर कारावास की सजा मिली। इसके अलावा पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
वहीं, राज्य के एक अन्य पूर्व मंत्री अनोश एक्का को 2020 में सात साल का कठोर कारावास और दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह स्पष्ट नहीं है कि इन दोषियों ने सजा के खिलाफ अपील की थी या नहीं।
2022-23 के वित्तीय वर्ष में ईडी ने पूर्व और वर्तमान विधायकों के खिलाफ अधिकतम 32 मामले दर्ज किए। ईडी वित्तीय अपराधों की जांच पीएमएलए, भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम (एफईओए) और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत करती ह