Agritpatrika

मप्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2023 का रिजल्ट !

मप्र लोक सेवा आयोग ने जारी किया 2023 का रिजल्ट, दमोह के अभिषेक बने डिप्टी कलेक्टर, अजीत मिश्रा टॉपर
MPPSC 2023 Result: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है। 229 पदों के लिए परीक्षा हुई थी।
  • पन्ना के अजीत मिश्रा बने टॉपर
  • टॉप 10 में तीन महिलाएं शामिल
  • 229 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

MPPSC 2023 Result: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें पन्ना के अजीत मिश्रा ने टॉप किया है। 229 पदों के लिए परीक्षा हुई। 197 पद पर सिलेक्शन हुआ है। 7 पद भूतपूर्व सैनिकों के खाली रहे हैं।

राज्य सेवा परीक्षा 2023 की प्रारंभिक परीक्षा के बाद राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 की परीक्षा 11 मार्च 2024 से 16 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट 30 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। इसमें चयनित आवेदकों के इंटरव्यू 7 जुलाई 2025 से 7 अगस्त 2025 तक आयोजित किए गए थे।

राज्य सेवा परीक्षा 2023 में कुल 19 पदों से में केवल 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे, लेकिन महिलाएं13 पदों पर चयनित हुई हैं। वहीं, टॉप 10 में 3 महिलाएं शामिल। हालांकि, टॉप 5 में सभी पुरुष उम्मीदवार हैं। इसके इंटरव्यू सात जुलाई से सात अगस्त 2025 तक हुए थे।

विदिशा की शिवानी राय का DSP बनीं

विदिशा जिले के गंजबासौदा के करैया की शिवानी राय का चयन डीएसपी के पद पर हुआ है। वो अभी बैतूल जिले में जनपद सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे पटवारी के रूप में रीवा जिले में पदस्थ रह चुकीं हैं।

शिवानी के पिता विनोद राय किसान हैं। शिवानी गांव की एकमात्र लड़की हैं, जिनका एक साथ तीन-तीन सरकारी नौकरी में चयन हुआ हो। शिवानी ने अपनी सफलता पर बताया कि कोई भी लक्ष्य बनाकर जब हम लगातार उस पर काम करते हैं तो हमें सफलता निश्चित ही मिलती है।

 

चयनित डिप्टी कलेक्टर

क्रमांक नाम लिंग श्रेणी (आवेदन अनुसार) श्रेणी (स्वीकृत)
1 अजीत कुमार मिश्रा पुरुष अनारक्षित EWS
2 भुवनेश चौहान पुरुष अनारक्षित OBC
3 यशपाल स्वर्णकार पुरुष अनारक्षित OBC
4 अभिषेक जैन पुरुष अनारक्षित अनारक्षित
5 अनुराग गुर्जर पुरुष OBC OBC
6 प्रिया अग्रवाल महिला अनारक्षित EWS
7 अर्पिता राई महिला अनारक्षित अनारक्षित
8 सूरज सिंह पुरुष OBC OBC
9 कल्पेश सिंघई पुरुष EWS EWS
10 अदिति जैन महिला EWS EWS
11 अंकित पुरुष SC SC
12 मोना डांगी महिला OBC OBC
13 आरुषि गुप्ता महिला अनारक्षित अनारक्षित
14 नरेंद्र सिंह मेवाड़ा पुरुष OBC OBC
15 अक्षंश श्रीवास्तव पुरुष EWS EWS
16 पंकज परमार पुरुष SC SC
17 सिद्धार्थ मेहता पुरुष अनारक्षित (हेंडिकैप्ड) अनारक्षित
18 अरुण मालवीय पुरुष SC SC
19 रानी आहिरवार महिला SC SC
20 रश्मि कुशरे महिला ST ST
21 सीमा बडोले महिला ST ST
22 कृष्णपाल बघेल पुरुष ST ST
23 शीतल ठाकुर महिला ST ST
24 सोनाली डावर
सागर के पंकज जैन बने सहाकारिता विस्तार अधिकारी

MPPSC परीक्षा में बंडा के पवन कुमार जैन के बेटे पंकज जैन का सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद पर चयन हुआ।

चयनित DSP

क्रमांक नाम लिंग श्रेणी (आवेदन अनुसार) श्रेणी (स्वीकृत)
1 विवेक अग्रवाल पुरुष अनारक्षित अनारक्षित
2 गोविंद सिंह सोलंकी पुरुष अनारक्षित EWS
3 मोनिका धाकड़ महिला अनारक्षित OBC
4 शिवानी राय महिला अनारक्षित OBC
5 स्वाति सिंह बघेल महिला अनारक्षित अनारक्षित
6 मुस्कान सोनी महिला अनारक्षित OBC
7 पूजा महिला OBC OBC
8 शैलेश मिश्रा पुरुष EWS EWS
9 विवेक सिंह डांगी पुरुष OBC OBC
10 मयंका चौरसिया महिला OBC OBC
11 पूजा जैन महिला EWS EWS
12 जैनेन्द्र कुमार निगम पुरुष SC SC
13 दीपिका नाकवाल महिला SC SC
14 नेहा प्रजापति महिला SC SC
15 दीप्ति कटरोलिया महिला SC SC
16 सोनू कनैश महिला ST ST
17 राहुल मंडलोई पुरुष ST ST
18 नीतू मंडलोई महिला ST ST
19 शीजल विजयपाल महिला ST ST
गुना की मोनिका धाकड़ पहले प्रयास में बनी DSP

गुना के आरोन की मोनिका धाकड़ का MPPSC में चयन हुआ है। उसने पहले ही प्रयास में DSP बनने का कमाल कर दिखाया है। उसके पिता शैतान सिंह धाकड़ अभी पहारुआ पंचायत के सरपंच हैं। मोनिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हिन्दूपथ स्कूल राघौगढ़ से की है। इसके बाद उन्होंने इंदौर से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *