मुरादाबाद जिले में दस माह के भीतर 55 मुठभेड़…80 के पैर में लगी गोली !
मुरादाबाद जिले में इस साल अब तक में 55 मुठभेड़ में 120 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 80 बदमाशों के पैर में गोली लगी है। सोमवार की रात हुई मुठभेड़ में मेरठ के दो बदमाश ढेर हो गए। पुलिस ने इस साल एक जनवरी से ही अपराधियों पर शिकंजा करना शुरू कर दिया था। मूंढापांडे क्षेत्र में गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी थी। उससे पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों के नाम सामने आए थे। आपरेशन लंगड़ा अभियान पुलिस का यही खत्म नहीं हुआ। इसके बाद भी पुलिस जिले में मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी। कटघर, सिविल लाइंस, मझोला, पाकबड़ा, डिलारी, भोजपुर, ठाकुरद्वारा में पुलिस ने मुठभेड़ में पुलिस ने लूट, अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।


एनकाउंटर के डर से तीन आरोपियों ने किया सरेंडर
सात सितंबर की शाम करीब छह बजे कटघर के भदौड़ा दुर्गेश नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की गोली मारकर कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। इस मामले में कमल चौहान के भाई संजय ने मोहल्ले में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सनी दिवाकर, मोनू पाल, विक्की दिवाकर, निहाल वाल्मीकि, सुभाष यादव, नकुल यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।

नौ सितंबर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सनी दिवाकर को गिरफ्तार किया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी थीं। इस हत्याकांड के दो आरोपी लकी यादव और अनमोल कश्यप एकाउंटर के डर में पुलिस ऑफिस पहुंचकर सरेंडर किया था। तीसरे आरोपी मोनू पाल ने कोर्ट में सरेंडर किया है।

2023 में 10 और 2024 में केवल 11 एनकाउंटर कर पुलिस ने 15 अपराधी गिरफ्तार किए थे।

एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश ढेर, साथी भी मारा गया
मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर मो. जफर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाश आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू को सोमवार की रात पुलिस और एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। टिड्डा के पेट और पैर में तीन गोलियां लगीं, जबकि दीनू के पेट में दो गोलियां लगी है। इस दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल और एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी बृजेश सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लग गई।





