यूनिफार्म, किताबों, पाठ्य सामग्री व फीस को लेकर निजी स्कूल नहीं कर पाएंगे मनमानी?
यूनिफार्म, किताबों, पाठ्य सामग्री व फीस को लेकर निजी स्कूल नहीं कर पाएंगे मनमानी
नए शिक्षण सत्र 2026-27 में निजी स्कूल यूनिफार्म, किताबों, पाठ्य सामग्री व फीस आदि को लेकर मनमानी नहीं कर पाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सभी निजी स्कूलों के प्रबंधन से कहा है कि वे 31 दिसंबर तक डीपीआइ पोर्टल पर स्कूल की प्रस्तावित फीस, गणवेश, स्टेशनरी व आगामी सत्र के सिलेबस को लेकर सभी जानकारी दर्ज कर दें।
यूनिफार्म, किताबों, पाठ्य सामग्री व फीस को लेकर निजी स्कूल नहीं कर पाएंगे मनमानी।- यूनिफार्म छोड़ किसी भी स्कूल सामग्री पर नहीं होगा स्कूल का नाम
- 31 दिसंबर तक डीपीआइ पोर्टल पर प्रस्तावित फीस बतानी होगी
- DPI के पोर्टल पर आगामी सत्र के सिलेबस की जानकारी दर्ज करनी होगी
ग्वालियर : नए शिक्षण सत्र 2026-27 में निजी स्कूल यूनिफार्म, किताबों, पाठ्य सामग्री व फीस आदि को लेकर मनमानी नहीं कर पाएंगे। इसके लिए लोक शिक्षण व जिला प्रशासन ने अभी से कवायद शुरू कर दी है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सभी निजी स्कूलों के प्रबंधन से कहा है कि वे 31 दिसंबर तक डीपीआइ पोर्टल पर स्कूल की प्रस्तावित फीस, गणवेश, स्टेशनरी व आगामी सत्र के सिलेबस को लेकर सभी जानकारी दर्ज कर दें। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट आदेश दिया गया है कि कोई भी स्कूल यूनिफार्म छोड़ कर किसी भी सामग्री पर स्कूल का नाम नहीं लिख सकेंगे।
नए सत्र की प्रस्तावित फीस दिसंबर में ही बतानी होगी

