किराएदारों-कर्मचारियों की जानकारी छुपाने वाले 14 लोगों पर FIR
बिना जानकारी के किराएदार रखने वाले 14 लोगों पर FIR (सांकेतिक तस्वीर)
इंदौर। दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद इंदौर में भी सुरक्षा बढ़ा दी है। तीन दिन से शहर में ड्रोन सहित अन्य माध्यमों से निगरानी रखी जा रही है। बुधवार को होटल, धर्मशाला, लाज, होस्टल आदि में संदिग्धों की निगरानी के लिए विशेष चेंकिंग अभियान चलाया गया। किराएदार, कर्मचारियों की जानकारी पुलिस को नहीं देने पर 14 के खिलाफ कार्रवाई की गई। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में मकान मालिक गुलरेज खान, असीत समंता के खिलाफ कार्रवाई की।
इसी प्रकार गांधीनगर में द्रोपदी बाई देलवार, थाना एमजी रोड में भारत चौरसिया और जगदीश जोशी, थाना बाणगंगा में ओमप्रकाश वर्मा, थाना चदंन नगर में मोहम्मद शाबीर के खिलाफ कार्रवाई की। इसी प्रकार थाना एरोड्रम में व्यवसाय मालिक राम भरोसे धनगर, थाना रावजी बाजार में आवेश अंसारी, थाना भंवरकुआं में गोरेश उधमदासनी और विवेक पाहुजा के खिलाफ कार्रवाई की।

