उत्तर प्रदेशकानपूर

Kanpur: अखिलेश दुबे के गले की फांस बन सकती हैं छह शिकायतें !

Kanpur: अखिलेश दुबे के गले की फांस बन सकती हैं छह शिकायतें, CP ने दिए सीडीआर और डिजिटल सबूत जुटाने के निर्देश

Kanpur News: कानपुर में भाजपा नेता को फर्जी केस में फंसाने वाले अधिवक्ता अखिलेश दुबे को 37 शिकायतों में राहत मिली है, लेकिन छह साक्ष्य-आधारित मामलों में फंसने की आशंका है। इसकी जांच एसआईटी डिजिटल सबूतों और सीडीआर के माध्यम से कर रही है।
Kanpur Six complaints could become thorn in Akhilesh Dubeys neck CP gave instructions to collect evidence
रवि सतीजा और अखिलेश दुबे ….
कानपुर में भाजपा नेता रवि सतीजा को छेड़छाड़ के फर्जी मामले में फंसाने और रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेजे गए अधिवक्ता अखिलेश को भले 37 शिकायतों में राहत मिल गई है, लेकिन छह के साक्ष्य गले की फांस बन सकते हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने एसआईटी को वीडियो रिकार्डिंग, सीडीआर और डिजिटल सबूत एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं। एसआईटी के अधिकारियों ने मामलों की जांच शुरू कर दी है

शिकायतकर्ताओं के साथ मामले से जुड़े गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं। यह शिकायतें तत्कालीन पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के कार्यकाल में ऑपरेशन महाकाल के अंतर्गत आईं थी। इन शिकायतों पर पूर्व में भी मंथन हो चुका है। पुलिस कमिनश्न रघुबीर लाल ने चार और मामलों में जांच करने के लिए कहा है। इसमें भले ही अखिलेश दुबे पर आरोप नहीं लगे हैं लेकिन उसके साथियों का नाम आया है।

गोविंदनगर निवासी सागर मल्होत्रा की शिकायत पर एसआईटी जांच कर रही है। उनके मुताबिक उन पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर एफआईआर कराई थी। गोविंदनगर पुलिस ने उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया जिसमें वह मुकर गई। इसके बावजूद तत्कालीन थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने आरोप पत्र दाखिल कर दिए। सागर मल्होत्रा का आरोप है कि केस समाप्त करने के लिए उनसे आठ लाख रुपये लिए गए थे जिसमें अखिलेश दुबे के साथी लवी मिश्रा को आधी रकम मिली। आरोप लगाने वाली युवती और लवी मिश्रा के बीच कई बार बातचीत हुई, जिसका रिकार्ड पुलिस को मिल गया है। इस मामले में अखिलेश दुबे की भूमिका को देखा जा रहा है।

Kanpur Six complaints could become thorn in Akhilesh Dubeys neck CP gave instructions to collect evidence
अखिलेश दुबे

अधिवक्ता को व्हाट्एसप कॉल से मिली धमकी
अखिलेश दुबे मुक्ति मोर्चा में शामिल अधिवक्ता मनोज सिंह की शिकायत पर जांच चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया था कि 24 अप्रैल 2025 को कोर्ट कंपाउंड से चालक मजहर के साथ घर लौट रहे थे। इस बीच उनके मोबाइल पर अखिलेश दुबे के साथी टोनू यादव की वॉट्सएप कॉल आई। उन्होंने जैसे ही कॉल रिसीव की तभी टोनू यादव ने एक प्लॉट के मामले में उन्हें धमकी दी। उनका आरोप है कि टोनू यादव ने अखिलेश दुबे के कहने पर धमकी दी थी। पुलिस को अखिलेश दुबे और टोनू यादव की कॉल रिकाॅर्ड निकलवाई है। एसआईटी अधिवक्ता और आरोपी के मोबाइल की लोकेशन भी निकालकर जांच कर रही है।

कारोबारी को धमकाने और पगड़ी उतारने का आरोप
गोविंदनगर के कारोबारी जसबीर सिंह भाटिया ने अखिलेश दुबे को धमकी देने और पगड़ी उतारकर बेइज्जत करने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि उन्होंने शुभम गुलाटी से दुकान का सौदा 11.65 लाख रुपये में किया। कोरोना संक्रमण के दौरान उन्होंने ट्रक बेचकर 8.95 रुपये दे दिए। बाकी की रकम लेकर शुभम के पास पहुंचे तो उसने कहा कि दुकान किसी और को बेच दी है। यह बैनामा और सौदा एक पर्ची पर हुआ था। उन्होंने विरोध किया तो अखिलेश दुबे ने धमकी दी और पगड़ी उतार दी। पुलिस कमिश्नर ने सौदे के इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड और बातचीत के साक्ष्य हासिल करने के लिए निर्देशित किया है।

Kanpur Six complaints could become thorn in Akhilesh Dubeys neck CP gave instructions to collect evidence
अखिलेश दुबे – 

अखिलेश दुबे के घर साजिश रचने की शिकायत
अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने अखिलेश दुबे और उसके साथियों पर एफआईआर की साजिश रचने की शिकायत की थी। उनके मुताबिक वह बिकरू कांड के पैरोकार हैं। वह पैरवी न कर सकें इसके लिए बिकरू कांड के आरोपी जय बाजपेई के भाई रजयकांत बाजपेई ने अपनी नौकरानी से उन पर छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह साजिश अखिलेश दुबे के घर पर रची गई थी। एसआईटी को नौकरानी और रजयकांत के बीच लंबी बातचीत के रिकाॅर्ड मिले हैं। पुलिस कमिश्नर ने और साक्ष्य हासिल करने के लिए कहा है।

दुकान पर कब्जे के मामले की जांच
गोविंदनगर के संजय अग्रवाल ने अखिलेश दुबे के खिलाफ शिकायत दी थी। यह मामला दुकान पर कब्जे से संबंधित है। संजय अग्रवाल ने सनी चुग को 50 लाख रुपये में सामान के साथ दुकान दी थी। उनकी शिकायत के मुताबिक सनी की ओर से आठ लाख रुपये ही देने का आरोप है। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें कई काल डिटेल मिली है।

Kanpur Six complaints could become thorn in Akhilesh Dubeys neck CP gave instructions to collect evidence
कचहरी में खड़ी पुलिस …

केडीए वीसी के पूर्व पीए के खिलाफ आई शिकायत
साकेतनगर के श्रवण कुमार बाजपेई ने केडीए सचिव के पूर्व पीए कश्यपकांत दुबे के खिलाफ शिकायत दी है। इसमें उन्होंने केडीए की जमीनों के मामले में खेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी ने जांच के साथ गवाह और कई साक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं।

चार मामलों में और जांच
मनोज मिश्रा ने अखिलेश दुबे के कुछ साथियों पर खाली जमीन पर फ्लैट बेचने का आरोप लगाया है। इसमें उनसे नया प्रार्थना पत्र लाकर अखिलेश दुबे के खिलाफ शिकायत करने के लिए कहा गया है। गौरव त्रिपाठी ने भी धमकी देने और कब्जे की शिकायत की है। निरालानगर के महेश बाबू ने कर्मचारी नेता भूपेश अवस्थी पर सरकारी जमीन बेचने का आरोप लगाकर शिकायत की है। भूपेश अवस्थी को अखिलेश दुबे के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। श्यामनगर के पूर्व पार्षद राजीव सेतिया ने रंगदारी और फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *